आठ माह की गर्भवती एएनएम

कोरोना योद्धा : आठ माह की गर्भवती एएनएम नेशनल हाइवे पर शिद्दत से निभा रही फर्ज

1370 0

पीलीभीत। कोरोना के खिलाफ जंग में देश व प्रदेश के सभी नागरिक सभी जी-जान से जुटे हैं। चाहे वह पुलिसकर्मी हों या स्वास्थ्य कर्मी, सभी अपने व्यक्तिगत परेशानियों को इस समय दर किनार कर दिया है। लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने और लोगों तक सहायता पहुंचाने में लगे हुए हैं। ऐसा ही एक मामला पीलीभीत में सामने आया है।

नेशनल हाईवे पर लगातार बाहर से आ रहे पैदल यात्रियों की जांच करने में जुटी हुई हैं

यहां आठ महीने की गर्भवती स्वास्थ्य विभाग की एएनएम अपना फर्ज निभा रही है। तमाम दिक्कतों के बावजूद वह कहती है कि जो जिम्मेदारी है, वह उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगी। बता दें कि पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के सिरसा चौराहे पर तैनात एएनएम प्रीति 8 महीने से गर्भवती हैं। वह नेशनल हाईवे पर लगातार बाहर से आ रहे पैदल यात्रियों की जांच करने में जुटी हुई हैं। इस अवस्था में काम को लेकर प्रीति कहती हैं कि जो जिम्मेदारी मिली है, उसे वह पूरी शिद्दत से निभा रही हैं।

लॉकडाउन से परेशान ‘बजरंगी भाईजान’ की ‘मुन्नी’ ने की ये डिमांड, देखें वीडियो

प्रीति ने बताया कि हां  विभाग को दी है जानकारी

क्या विभाग को इसकी जानकारी है? इस पर प्रीति ने बताया कि हां जानकारी है। डॉक्टर ने कहा कि चार दिन और ड्यूटी कर लो, उसके बाद दूसरी एएनएम की तैनाती हो जाएगी, लेकिन प्रीति साथ ही कहती हैं कि उन्हें शिकायत किसी से नहीं है। हाईवे पर धूप में प्रीति अपनी एक साथी के साथ तमाम लोगों को लगातार चेक कर रही हैं।

Related Post

Safe City

ICCC से जोड़े जाएंगे घरों, निजी संस्थाओं और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर लगे कैमरें

Posted by - July 21, 2023 0
लखनऊ।  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) महिलाओं, सीनियर सिटीजन, बच्चों व दिव्यांग जनों की सुरक्षा तथा उनके सर्वांगीण…
CM Dhami

सीएम धामी ने डेटॉल स्कूल हाइजीन एजुकेशन प्रोग्राम उत्तराखंड का किया शुभारंभ

Posted by - August 16, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि डेटॉल स्कूल हाइजीन एजुकेशन प्रोग्राम से बच्चों में स्वच्छता के…

मलाइका और अर्जुन ने ऋषि कपूर से मुलाकात की, नीतू ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर

Posted by - July 5, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। ऋषि कपूर का कई महीनों से न्यूयॉर्क में इलाज चल रहा है। उनकी पत्नी नीतू कपूर उनके साथ…
AK Sharma

उपभोक्ता से अमर्यादित आचरण करने, कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई: ऊर्जा मंत्री

Posted by - July 27, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बस्ती के अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह…