कोरोनावायरस

कोरोना वायरस: ठेंगा के साथ अवधि भाषा में कविता बोलते हुए अमिताभ का दिलचस्प वीडियो

1147 0

एंटरटेनमेंट डेस्क। चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस से भारत में भी 77 लोग संक्रमित पाए जा जा चुके है। इनमें 17 विदेशी नागरिक हैं। साथ ही इन्हीं में से केरल के तीन मरीज ठीक भी हो गए है। इस कोरोना वायरस का डर सिर्फ आम व्यक्ति पर ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की दुनिया में भी जारो है।

कोरोनावायरस : सीएम योगी की बैठक शुरू, स्कूल-कॉलेज के बंद करने का ऐलान संभव

बॉलीवुड सितारों में भी कोरोना वायरस का डर साफ नजर आ रहा है। इस बीच अमिताभ बच्चन ने कोरोना को लेकर एक दिलचस्प वीडियो टि्वटर पर शेयर किया है। वीडियो में वो कोरोना को ठेंगा दिखा रहे हैं। वीडियो में अमिताभ अवधि भाषा में कविता बोलते नजर आ रहे हैं।

अमिताभ ने अपनी कविता में कहा, ‘बहुतेरे इलाज बतावैं, जन जनमानस सब। केकर सुनैं केकर नाहीं कौन बाताई ई सब। क्येऊ कहेस कलौंजी पीसौ, केऊ आंवला रस। केऊ कहेस घर मां बैठओ हिलो न टस से मस।

‘ईर कहिन औ बीर कहिन कि अइसा कुछ भी करौ ना। बिन साबुन के हाथ धोइ के, केऊ के भैया छुअव ना। हम कहा चलौ हमहू कर देत हैं जैसन बोलैं सब। आवै देव कोरोना फिरौना ठेंगवा देखाउब तब।’ बिग बी के इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

Related Post

पीएम मोदी ने जापान के नए प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को दी बधाई  

Posted by - October 4, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जापान के नए प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को पदभार ग्रहण करने के लिए बधाई…
cm yogi

डेंगू को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरते स्वास्थ्य विभागः सीएम योगी

Posted by - October 26, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में संचारी रोगों के प्रसार को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने स्वास्थ्य विभाग…