corona

24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 23,285 नए मामले सामने आए, 117 की मौत

795 0
नई दिल्ली। कोरोना (Corona) वायरस एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 23,285 नए मामले सामने आए हैंष वहीं कोरोना संक्रमण से 117 लोगों की मौत हो गई है।

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 23,285 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,13,08,846 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 78 दिनों में सामने आए ये सर्वाधिक नए मामले हैं। इससे पहले, 24 दिसम्बर को एक दिन में 24,712 नए मामले सामने आए थे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 117 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,58,306 हो गई।

देश में अभी 1,97,237 लोगों का कोरोना (Corona) वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.74 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल 1,09,53,303 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 96.86 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.40 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में अभी तक 22,49,98,638 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 7,40,345 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई थी।

Related Post

कार्टोसैट-3 सैटेलाइट

भारत कार्टोसैट-3 सैटेलाइट से पाक के बाज पर रखेगा नजर, परीक्षण की उल्टी गिनती शुरू

Posted by - November 26, 2019 0
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 27 नवंबर को सुबह 9.28 मिनट पर कार्टोसैट-3 सैटेलाइट को लॉन्च करेगा। इस…
CM Vishnu dev Sai

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस के बड़े-बड़े सूरमा को चूरमा बना दिया: साय

Posted by - June 6, 2024 0
रायपुर। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बड़े-बड़े सूरमा को हमारे उम्मीदवारों ने चूरमा बना दिया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को…
Dhami Cabinet

उत्तराखंड की नई आबकारी नीति: ओवररेटिंग पर लगेगा अंकुश, धार्मिक क्षेत्रों में नहीं बिकेगी शराब

Posted by - March 3, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट (Dhami Cabinet) की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में मुख्य 17 प्रस्तावों पर…
Piyush Goyal

‘प्रोडक्शन लिंक इंसेंटिव स्कीम फॉर फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री’ में 10,900 करोड़ रुपए की सब्सिडी मंजूर

Posted by - March 31, 2021 0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने बताया कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में…