Medical College

केजीएमयू में कुलपति के कोविड अस्पताल के दौरे के बाद फैला कोरोना संक्रमण

614 0

लखनऊ। केजीएमयू (KGMU) में कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मरीज और तीमारदार ही नहीं अस्पताल के कर्मचारियों से लेकर अफसर तक बेपरवाह हैं। स्थिति यह है कि खुद कुलपति ने कोविड अस्पताल का दौरा करने के बाद दफ्तर आना जारी रखा। इसके कुछ दिन बाद ही उनमें वायरस की पुष्टि हुई। इसके बाद आज कुलपति कार्यालय के दस कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद कुलपति दफ्तर को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं कोविड अस्पताल के दौरे को लेकर शिक्षक विरोध कर रहे हैं।

केजीएमयू (KGMU) में कोविड प्रोटोकॉल की गाइड लाइन बनाई गई है। इसे कई राज्यों ने भी अपने यहां लागू किया है. मगर, संस्थान खुद ही इस गाइड लाइन को दरकिनार कर रहा है। ऐसे में कैंपस में संक्रमण फैल रहा है। बुधवार को कुलपति दफ्तर के 10 कर्मियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद यहां हड़कंप मच गया। कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद बुधवार को कुलपति कार्यालय 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। सुबह से ही कुलपति कार्यालय में सैनिटाइजिंग का काम कराया जा रहा है। बता दें कि अभी कुलपति कार्यालय के स्टॉफ के कई लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है।

गत वर्ष भी फैला था संक्रमण

केजीएमयू (KGMU) में गत वर्ष भी 300 के करीब डॉक्टर-कर्मी संक्रमित हुए थे। इस बार भी कैम्पस में संक्रमण फैल गया है। कुलपति डॉ. विपिन पुरी दो अप्रैल को कोविड अस्पताल का दौरा करने गए थे। वह वैक्सीन की डोज भी ले चुके थे। इसके बाद भी वह दोबारा कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

माना जा रहा है कि कुलपति के कोविड अस्पताल के दौरे के बाद ही उनके कार्यालय के कर्मचारी संक्रमित हुए हैं। ऐसे ही चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी हिमांशु भी पॉजिटिव हो गए हैं, वह भी वैक्सीन की डोज ले चुके थे। मंगलवार को 40 डॉक्टरों में वायरस की पुष्टि हुई थी। इसमें भी कई लोग वैक्सीन लगवा चुके थे।

24 घंटे के लिए विभागों में भर्ती बंद

केजीएमयू (KGMU) के जनरल सर्जरी विभाग में 20 डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। यूरोलॉजी विभाग में नौ डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में तीन डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। इन विभागों का कुछ स्टाफ भी पॉजिटिव आया है। इन विभागों को सैनिटाइज कर 24 घंटे के लिए यहां भर्ती बंद कर दी गई है।

Related Post

CM Yogi performed a special havan with Jagadguru Shankaracharya

जगद्गुरु शंकराचार्य के साथ सीएम योगी ने किया विशिष्ट हवन

Posted by - February 13, 2025 0
जगद्गुरु शंकराचार्य के साथ सीएम योगी गोरखपुर। श्रृंगेरी शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य श्री श्री भारती तीर्थ महासन्निधानम के मंगलमय…
Maha Kumbh

महाकुम्भ के बाद त्रिवेणी के पावन जल की यूपी के बाहर राज्यों में बढ़ी मांग

Posted by - March 8, 2025 0
प्रयागराज। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम (Triveni Sangam) में पुण्य की डुबकी…
CM Yogi

हर्ष उल्लास के साथ मने आगामी पर्व-त्योहार, लोगों की सुरक्षा, सुविधा का रखें पूरा ध्यान- मुख्यमंत्री

Posted by - September 19, 2025 0
हर्ष उल्लास के साथ मने आगामी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आगामी पर्व और त्योहारों को…

अपराध से तौबा करते हुए चार गैंगस्टर हाथ उठाकर पहुंचे थाने, एनकाउंटर में ढेर होने का डर

Posted by - August 9, 2021 0
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में गिरफ्तारी के डर और कानूनी कार्रवाई के दबाव में आकर चार गैंगस्टर शनिवार को…