shooter dadi chandro tomar

कोरोना संक्रमित शूटर दादी’ चंद्रो तोमर का निधन

842 0

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के बागपत की रहने वाली वयोवृद्ध शूटर दादी चंद्रो तोमर (Dadi Chandro Tomar dies) का मेरठ के मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान निधन हो गया। एक रात पहले ही उन्हें आनंद हॉस्पिटल से मेरठ के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वयोवृद्ध शूटर दादी चंद्रो तोमर की मौत का कारन ब्रेन हेम्ब्रेज बताया जा रहा है। वे कोरोना वायरस से भी संक्रमित बताई गईं थीं।

शूटर दादी चंद्रो तोमर (Dadi Chandro Tomar dies) के बेटे विनोद तोमर का कहना है कि सोमवार को उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई थी। उसके बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आई थी। इसके बाद उन्हें मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में हालत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था।

चंद्रो तोमर (Dadi Chandro Tomar dies) के कोरोना पाजिटिव होने की खबर से उनके प्रशंसकों में मायूसी छा गई थी। प्रशंसक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे। हालांकि शुक्रवार को उनका निधन हो गया।

चंद्रो तोमर (Dadi Chandro Tomar dies) ने 60 साल की उम्र में निशानेबाजी को करियर बनाया था और कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी जीती थीं। उन पर एक फिल्म भी बनाई गई। चंद्रो तोमर को विश्व का सबसे अधिक उम्र का निशानेबाज माना जाता था।

Related Post

CM Yogi distributed appointment letters to the selected candidates in UP Police Telecommunication Department

सबसे अधिक पुलिस विभाग में वर्ष 2017 से अब तक 2,17,500 नौजवान पुलिस बल का हिस्सा बने: सीएम योगी

Posted by - August 3, 2025 0
लखनऊ: वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में होने वाली भर्तियों में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद हावी था। उस दौरान पैसों का…
JNU

JNU में देशविरोधी नारेबाजी का मामला : सभी आरोपियों को मिली जमानत

Posted by - March 15, 2021 0
नई दिल्ली । दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में कथित तौर पर देशविरोधी नारे लगाने…