Bhupesh Bhagel

राजधानी रायपुर में 9 से 19 अप्रैल तक लगाया गया संपूर्ण लॉकडाउन

870 0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में  कोरोना संक्रमण (Corona havoc in Chhattisgarh) बेकाबू होता जा रहा है जिसके लिए सरकार सख्त कदम उठा रही है। बता दें कि जिन शहरों में कोरोना के अधिक मामले सामने आ रहे हैं। वहां लॉकडाउन लगने के भी संकेत मिल रहे हैं। राज्य सरकार ने बढ़ते कोरोना संक्रमण (Corona havoc in Chhattisgarh)  के मद्देनजर कलेक्टरों को स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए लॉकडाउन के संबंध में निर्णय लेने का अधिकार दे दिया है।

मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए कलेक्टरों को जानकारी दी है जिसके अनुसार स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने उनसे टेलीफोनिक चर्चा कर लॉकडाउन करने का अनुरोध किया है, जिसके बाद सीएम ने ये निर्णय कलेक्टरों पर छोड़ दिया है।

कोरोना की नई लहर और भी ज्यादा घातक नजर आ रही है। पिछले 24 घंटे में सामने आए नए मामलों की संख्या ने अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।  स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में मंगलवार को 1.15 लाख नए मामले दर्ज किए गए। वहीं, महाराष्ट्र में एक बार फिर 50 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए, तो दिल्ली में नए आंकड़ों ने भी रिकॉर्ड बनाया।

कोरोना के खतरे को देखते हुए देश के 6 राज्यों ने अपने कई शहरों में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है।

आपको बता दें कि राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में जिला प्रशासन द्वारा रात में दुकानों को नहीं खोलने का आदेश जारी किया जा चुका है जबकि कई अन्य जिलों में रात में कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। वहीं रायपुर में धारा 144 भी लागू है।

वैसे तो कुछ दिन पहले बिलासपुर में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि अब प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगाएंगे, लेकिन उन्होंने ये भी कहा था कि कोरोना संक्रमण पर अंकुश के लिए सरकार जरूरी कदम उठाएगी। इसलिए कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए सीएम ने निर्देश दिए हैं।

Related Post

yogi

ग्रामीण युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के कौशल से जोड़ेगी योगी सरकार

Posted by - April 11, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने दीन दयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल्य…
CM Dhami

मिशन दिव्यास्त्र के सफल परीक्षण पर सीएम धामी ने DRDO के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Posted by - March 11, 2024 0
देहरादून। मिशन दिव्यास्त्र के सफल परीक्षण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने डीआरडीओ (DRDO) के समस्त वैज्ञानिकों…
Yogi Adityanath-Dr. David Frawley

राजनीति का शुद्धिकरण कर रहे योगी आदित्यनाथः डॉ. डेविड फ्रॉले

Posted by - February 20, 2026 0
लखनऊ। अमेरिका के प्रख्यात वैदिक विद्वान डॉ. डेविड फ्रॉले ने राजधानी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से मुलाकात की।…
E-Transport

मुख्यमंत्री का निर्देश, आगामी 10 वर्षों में 50 फीसद तक बढ़ाएं ग्रॉस एनरोलमेन्ट रेशियो

Posted by - August 11, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के दृष्टिगत अब तक…
CM Yogi paid homage to Bapu and Lal Bahadur Shastri

सीएम ने ऑनलाइन पेमेंट कर खादी आश्रम से की खरीदारी, फिर आमजन से की अपील-खादी के उत्पाद अवश्य खरीदें

Posted by - October 2, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आजादी के महानायक थे। महात्मा गांधी द्वारा राष्ट्र…