देश में घट रहे कोरोना केस, पिछले 24 घंटे में आए 29,616 नए मामले

638 0

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 29,616  नए मामले दर्ज किए गए है, जबकि 290 संक्रमितों की मौत हो गई है। वहीं, 28,046 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए। कोरोना केस में आ रही गिरावट से हालात सामान्य हो रहे हैं। सूत्रों की मानें तो टीकाकरण अभियान तेज होने की वजह से कोरोना के नए मामले बढ़ रहे हैं।

हालांकि, कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है। पिछले हफ्ते तक ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 30 हजार के पार होता था, लेकिन अब ये धीरे-धीरे घटने लगा है।

राहत की बात है कि कोरोना से मरने वालों की संख्या में कमी आई है। पहले मरने वालों की संख्या तीन सौ के पार होती थी, लेकिन अब 250 से 300 के बीच संख्या आती है।

86 करोड़ से ज्यादा लोगों का हुआ टीकाकरण

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब कोरोना से 3 लाख 01 हजार 442 एक्टिव केस हैं, जबकि 3 करोड़ 28 लाख 76 हजार 319 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं, अब तक कोरोना से 4 लाख 46 हजार 658 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अभी तक 86 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो गया है।

केरल में आ रहे सबसे ज्यादा मामले

सबसे बड़ी चिंता केरल को लेकर बनी हुई है। केरल में अब भी 17 हजार से ऊपर मामले सामने आ रहे हैं, जबकि 127 लोगों की मौत हुई है, वहीं, महाराष्ट्र में कोरोना के दैनिक मामले तीन हजार के पार है। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना मरीजों की संख्या 1 हजार के ऊपर हैं।

Related Post

land scam

महिलाओं की भागीदारी से उत्तराखंड बनेगा श्रेष्ठ राज्य: CM धामी

Posted by - May 9, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को सचिवालय में पलायन निवारण आयोग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता…
CM Yogi

शासन स्तर पर हर दिन हर जिले की हो रही समीक्षा, हर अधिकारी की गतिविधि की हो रही सीधी निगरानी: योगी

Posted by - September 15, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को आहूत प्रदेशस्तरीय बैठक में विकास कार्यों, कानून व्यवस्था और आगामी पर्व-त्योहारों…
CM Dhami

उत्तराखंड के युवा का हक़ मारने वाले किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा: सीएम धामी

Posted by - October 8, 2022 0
देहारादून। राज्य में भर्ती परीक्षाओं में हुई धाँधलियों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के जीरो टॉलरेंस के सिद्धांत…