Coolie No.1

कुली नंबर 1 का नया गाना ‘हुस्न है सुहाना’ रिलीज, देखें Video

1803 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और वरुण धवन की फिल्म कुली नंबर 1 (Coolie No.1) का नया गाना ‘हुस्न है सुहाना’ रिलीज हो गया है। इस गाने में सारा अली खान और वरुण धवन का जोरदार डांस और तरोताजा केमेस्ट्री देखी जा सकती है। हालांकि यह गाना भी गोविंदा और करिश्मा कपूर की ‘कुली नंबर 1’ का ही गाना है जिसे दोबारा से रिक्रिएट किया गया है। ‘कुली नंबर 1’ (Coolie No.1)  इसी नाम की 1995 की क्लासिक फिल्म का है। इसे तनिष्क बागची ने रिक्रिएट किया है।

 

फिल्म ‘कुली नंबर 1’ 25 दिसंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है और इसमें परेश रावल, जावेद जाफरी, जॉनी लीवर और राजपाल यादव भी नजर आएंगे। फिल्म के इस नए गाने को शेयर करते हुए सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लिखा है कि मुझे कुछ करना है एनाउंस, तैयार रहे कुछ मस्ती, डांस और बाउंस के लिए, हुस्न है सुहाना रिलीज हो चुका है।

सर्दियों में गोंद के लड्डू खाने के ये हैं फायदे, नोट करें Recipe

कुली नंबर 1 (Coolie No.1)  के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सारा अली खान ने कहा था कि कुली नंबर 1 में काम करके वाकई मेरा सपना सच हो गया है। हम ‘हुस्न है सुहाना’ और ‘मिर्ची लगी’ जैसे गानों को सुनते-सुनते बड़े हुए हैं। यह मुझे एक सपने जैसा लगता है कि मैं इन गानों के रीमेक वर्जन में काम कर रही हूं। वरुण के साथ काम करना वाकई एक शानदार अहसास था।

Related Post

Nia Sharma, winner of 'Khatron Ke Khiladi

‘खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया’ की विजेता बनी निया शर्मा, शेयर की यह फोटो

Posted by - September 1, 2020 0
नई दिल्ली: टास्क-बेस्ड रियलिटी शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी का 11 वें सीजन की विजेता एक्ट्रेस (Nia Sharma, winner…
एवेंजर्स एंडगेम

एवेंजर्स सीरीज जल्द रिलीज होगा आखिरी पार्ट, गूंजेगा हिंदुस्तानी तराना

Posted by - March 26, 2019 0
मुंबई। हॉलीवुड ​फिल्में देखने वालों ने तो एवेंजर्स सीरीज जरूर देखी होगी। इस फिल्म के क्लाइमेक्स तक पहुंचने के लिए…
sahid kapoor wife meera

जानिए पति शहीद कपूर को मीरा राजपूत इस नाम से पुकारती है, यह जानकर आप भी देंगे मुस्कुरा

Posted by - August 29, 2020 0
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड के चहेते कपल्स में से एक हैं। मीरा संग शाहिद ने साल 2015 में…