Construction of bypass started from Dohrighat to Muktidham

दोहरीघाट से मुक्तिधाम के लिए बाईपास का निर्माण शुरू, नगर विकास मंत्री ने किया था शिलान्यास

297 0

मऊ। स्थानीय नगर पंचायत में सरयू नदी के किनारे स्थित मुक्तिधाम पर जाने वाले रास्ते पर अब राहगीरों को जाम से छुटकारा मिल सकता है। मुक्तिधाम से रामपुर धनौली गांव तक दोहरीघाट-आजमगढ़ मार्ग तक 788 मीटर बाईपास मार्ग का निर्माण (Bypass- Construction) कार्य शुरू हो गया है।

मार्च में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने पूर्वांचल विकास निधि सामान्य योजना के तहत 79.56 लाख रुपये की इस परियोजना का शिलान्यास किया था। मुक्तिधाम प्रवेश द्वार से आजमगढ़ स्टेट हाईवे को जोड़ने वाले सरयू के किनारे बन रहे आरसीसी मार्ग बन जाने से मुक्तिधाम पहुंचने वालों के राहत मिल जाएगी।

सरयू नदी के धार्मिक महत्व के चलते दोहरीघाट मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार के लिए रोज बलिया, आजमगढ़ और जनपद से दर्जनों शव आते हैं। साथ ही वहां बने सुंदर पार्क और रमणीक स्थान मंदिर आदि पर भारी संख्या में पर्यटकों का भी आना जाना लगा रहता है।

बाढ़ से प्रभावित लोगों को मिलेगी तत्काल राहत, जिला प्रशासन रहे अलर्ट मोड में : मंत्री ए के शर्मा

वहां पहुंचने के लिए मात्र एक ही रास्ता है जो काफी संकरा है। इसके चलते शव लेकर आए यात्रियों के साथ आने वाले सैकड़ों वाहनों से जाम लग जाता है। नए बाईपास के बन जाने से जाम से मुक्ति मिल जाएगी।

Related Post

Unity through languages

भारतीय भाषाओं और संस्कृति के माध्यम से बच्चों का भविष्य निर्माण कर रही योगी सरकार

Posted by - December 11, 2024 0
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश भर के स्कूलों में भारतीय भाषाओं और संस्कृति (Indian Languages and Culture) को संरक्षित करने…
CM Yogi

हमने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट दिया, आपने वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया: सीएम योगी

Posted by - March 1, 2023 0
लखनऊ। मंगलवार को नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट को लेकर सरकार के प्रयासों का मजाक…
Kashi Vishwanath Dham

सावन में अबतक 88 लाख शिव भक्तों ने बाबा विश्वनाथ के मंदिर में किया दर्शन पूजन

Posted by - August 7, 2023 0
वाराणसी। 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रधान ज्योतिर्लिंग श्री विशेश्वर के दर्शन के लिए दुनिया भर के सनातनी  काशी काशी आते रहते…
Maha Kumbh

हिमाचल के मुख्यमंत्री से लेकर उद्योगपतियों और श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान

Posted by - February 25, 2025 0
महाकुम्भनगर। प्रयागराज महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) का पावन पर्व आस्था, भक्ति और सनातन संस्कृति की अद्भुत झलक प्रस्तुत कर रहा…