राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा का वीडियो वायरल

1100 0

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों के बीच अपने हेलीकॉप्टर को लेकर बातचीत हो रही है। वीडियो में राहुल और प्रियंका के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग दिखी रही है।

https://www.facebook.com/rahulgandhi/videos/602110396936687/?t=0

ये भी पढ़ें :-श्रीलंका में सेना की बड़ी कार्रवाई, आत्मघाती हमले में आईएस के 15 आतंकी ढेर 

यूपी में चुनाव प्रचार के लिए रवाना होने के लिए राहुल और प्रियंका गांधी  पहुंचे थे कानपुर एयरपोर्ट

बताया जा रहा है कि यह वीडियो कानपुर एयरपोर्ट का है। यूपी में चुनाव प्रचार के लिए रवाना होने के लिए राहुल और प्रियंका गांधी कानपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। बता दें कि राहुल रायबरेली के लिए तो प्रियंका उन्नाव के लिए रवाना हुईं। इससे पहले दोनों ने अपने हेलीकॉप्टर के लिए बात की। वीडियो में राहुल  कहते हैं कि प्रियंका कम दूरी का सफर करती हैं, लेकिन उन्हें बड़ा हेलीकॉप्टर मिला हुआ है।

https://www.facebook.com/rahulgandhi/videos/448471475901471/?t=7

ये भी पढ़ें :-थम गया चौथे चरण का चुनावी शोर, 71 सीटों पर मतदान 29 अप्रैल को

राहुल ने कहा कि मैं अपनी बहन से प्यार करता हूं

मजाकिया अंदाज में राहुल ने कहा कि मैं बड़ी दूरी का सफर करके चुनाव प्रचार कर रहा हूं, लेकिन मुझे छोटा हेलीकॉप्टर मिला है। इसके बाद राहुल ने कहा कि मैं अपनी बहन से प्यार करता हूं। हालांकि इस दौरान प्रियंका गांधी ने भी अपने भाई से मजाक किया। बता दें कि दोनों ने एयरपोर्ट स्टाफ के साथ फोटो भी खिंचवाई।

Related Post

आपके किचन में रखीं ये चींजे आपके बढ़ते हुए शुगर को करेंगी कंट्रोल

Posted by - October 31, 2020 0
स्वास्थ्य डेस्क.  हाई ब्लड शुगर लेवल को हम सभी डायबिटीज या मधुमेह के नाम से जानते है. डायबिटीज ज्यादातर वंशानुगत…