Rahul gandhi

खराब मौसम की वजह से असम में रैली नहीं कर पाए राहुल, वीडियो जारी कर दोहराई 5 गारंटी

919 0

ऩई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress Leader Rahul Gandhi) ने असम के लोगों के लिए एक वीडियो संदेश दिया। अपने संदेश में राहुल ने दोहराया कि उनकी सरकार असम में CAA को लागू नहीं होने देगी।

  • असम में नहीं हो पाई राहुल गांधी की रैली
  • खराब मौसम के कारण बदला कार्यक्रम
पांच राज्यों के चुनावी संग्राम के बीच मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress Leader Rahul Gandhi) को असम में रैली करनी थी लेकिन मौसम खराब होने के कारण वो असम नहीं जा सके। राहुल गांधी (Congress Leader Rahul Gandhi) ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और असम के लोगों के लिए एक वीडियो संदेश दिया। अपने संदेश में राहुल ने दोहराया कि उनकी सरकार असम में CAA को लागू नहीं होने देगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress Leader Rahul Gandhi) ने अपने ट्वीट में लिखा कि आज ख़राब मौसम की वजह से आप सब के बीच नहीं पहुंच पाया लेकिन मेरा और महाजोत का संदेश साफ़ है- असम को 5 गारंटी से उन्नति और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ाएंगे। इस उद्देश्य के लिए आप महाजोत को भारी मतों का समर्थन दें।

 

अपने वीडियो संदेश में राहुल गांधी( Rahul Gandhi) ने कहा कि हमने आपको पांच गारंटी दी हैं,हम असम में CAA को नहीं लागू होने देंगे। ये आपकी भाषा और संस्कृति पर किया जा रहा हमला है, जो हम नहीं होने देंगे।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि हम पांच लाख युवाओं को रोजगार देंगे, चाय बागान के वर्कर को कम से कम 365 रुपये का भत्ता देंगे। हम 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त देंगे और हर हाउस वाइफ को 2000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। राहुल गांधी ने बताया कि बीजेपी आर्टिकल 244 को हटाना चाहती है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।

राहुल गांधी(Rahul Gandhi)  से अलग आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा केरल के दौरे पर रहीं। यहां उन्होंने कोल्लाम में रोड शो किया, चुनावी सभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने यहां लेफ्ट सरकार पर निशाना साधा, साथ ही लोगों से कांग्रेस-यूडीएफ का साथ देने की अपील की।

बता दें कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लगातार असम, केरल, तमिलनाडु में चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। हालांकि, अभी तक दोनों ही नेताओं ने पश्चिम बंगाल में कोई बड़ा कैंपेन नहीं किया है।

Related Post

CM YOGI

योगी सरकार ने पारदर्शी नियुक्तियों, पुरस्कारों और प्रशिक्षण से शिक्षकों को किया अपग्रेड

Posted by - September 4, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने 2017 के बाद से शिक्षा क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कदम उठाए…
CM Yogi

बेसिक शिक्षा राष्ट्र निर्माण की नींव, हर विद्यालय में शिक्षक-छात्र अनुपात होगा सुनिश्चित- सीएम योगी

Posted by - May 26, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बेसिक शिक्षा को समाज और राष्ट्र की आधारशिला बताते कहा कि यह बच्चों…
Sunil Yadav

स्वस्थ समाज निर्माण में वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता फैलाकर अहम भूमिका निभाते हैं फार्मेसिस्ट: सुनील यादव

Posted by - November 23, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सहित देशभर में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह (National Pharmacy Week – NPW) 2025 उत्साहपूर्वक मनाया गया। फार्मासिस्ट फेडरेशन…
Scholarship

पिछड़े वर्ग के छात्रों को वित्तीय सहायता दे रही योगी सरकार

Posted by - January 21, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा और युवाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते…