पंखुड़ी पाठक

कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक एक दिसंबर को इस पार्टी के नेता के साथ लेंगी सात फेरे

1732 0

लखनऊ। बीते दिनों कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की पंजाब के विधायक अंगद सिंह से शादी की चर्चा काफी जोरों पर रही। अब इसके बाद ऐसी ही एक और हाई प्रोफाइल शादी होने जा रही है। यह शादी कांग्रेस नेता व समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक की होने जा रहा ही । पंखुड़ी पाठक समाजवादी पार्टी के एक बड़े नेता से शादी रचाने जा रही हैं।

जानें कौन है वह नेता जिससे पंखुड़ी पाठक रचाएंगी शादी?

बता दें कि पंखुड़ी पाठक की शादी समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव से करने जा रही हैं। दोनों की शादी एक दिसंबर को दिल्ली कैंट स्थित वसुंधरा वाटिका में होगी। बताया जा रहा है कि दोनों का प्रेम विवाह कर हैं जिसमें दोनों परिवार की रजामंदी है। बता दें कि पंखुड़ी ने समाजवादी पार्टी छोड़ दी थी और अब वह कांग्रेस की मीडिया पैनलिस्ट हैं।

सपा की प्रवक्ता रह चुकी हैं पंखुड़ी पाठक

पंखुड़ी पाठक सपा की प्रवक्ता रह चुकी हैं अब कांग्रेस में मीडिया पैनलिस्ट हैं। वहीं अनिल यादव भी राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुके हैं और अखिलेश यादव के करीबी कहे जाते हैं। नोएडा की रहने वाली पंखुड़ी पाठक दिल्ली यूनिवर्सिटी में लॉ की छात्रा रहीं हैं।

अनिल अंबानी की रिलायंस नेवल को दिखी उम्मीद की किरण, 600 फीसदी चढ़ा शेयर 

पिछले साल यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उन्हें पार्टी का प्रवक्ता बनाया था। पंखुड़ी पाठक समाजवादी पार्टी से छात्र संघ का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। 2010 में हंसराज कॉलेज के चुनाव में उन्होंने ज्वाइंट सेक्रेटरी पद का चुनाव जीता।

पंखुड़ी पाठक ने साल 2010 में समाजवादी पार्टी ज्वाइन की और अखिलेश यादव की क्रांति रथ यात्रा में भी हिस्सा लिया था। गौरतलब है कि दिल्ली में रहने वाली पंखुड़ी पाठक किसी राजनीतिक परिवार का हिस्सा नहीं हैं, उनके पिता जेसी पाठक और मां आरती पाठक हैं, मां-बाप दोनों ही डॉक्टर हैं, वह निजी प्रेक्टिस करते हैं।

जानें क्यूं पंखुड़ी पाठक छोड़ी थी समाजवादी पार्टी

सपा की मीडिया पैनलिस्ट पंखुड़ी पाठक ने इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने सपा पर समाजवादी सिद्धांतों को छोड़ देने का आरोप लगाते हुए कहा था कि अब वहां रहने से दम घुटता है।

Related Post

nirmala sitaraman

वित्त मंत्रालय बोला- केन्द्रीय कर्मचारियों के वेतन में कटौती का कोई प्रस्ताव नहीं

Posted by - May 11, 2020 0
नई दिल्ली। सरकार ने आज स्पष्ट किया कि केन्द्रीय कर्मचारियों के वर्तमान वेतन में किसी तरह की कटौती का कोई…
AK Sharma

एके शर्मा ने बड़ागांव में नए बस स्टॉप का किया उद्घाटन, झंडी दिखाकर बस को किया रवाना

Posted by - February 15, 2024 0
रानीपुर। मऊ नगर पालिका क्षेत्र के बड़ागांव में परिवहन निगम ने नया बस स्टॉप बनाया है। अब यहां हर दिन…