अदिति सिंह

अदिति सिंह की विधायकी समाप्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को कांग्रेस ने दिया नोटिस

876 0

लखनऊ। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने रायबरेली सदर से पार्टी विधायक अदिति सिंह की सदस्यता खत्म करने के लिए याचिका दी है। आराधना मिश्रा यह याचिका विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष विचार के लिए दी है। याचिका में यूपी विधानसभा सदस्य दल परिवर्तन के आधार पर निर्भरता नियमावली 1987 के तहत दी गई है।

अदिति सिंह ने पार्टी व्हिप के खिलाफ बीते दो अक्तूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आहूत विशेष सत्र में हिस्सा लिया

बता दें कि अदिति सिंह ने पार्टी व्हिप के खिलाफ बीते दो अक्तूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आहूत विशेष सत्र में हिस्सा लिया था, जबकि पार्टी हाईकमान ने सत्र में हिस्सा न लेने के लिए कहा था। हाल ही में अदिति की शादी पंजाब के विधायक अंगद सिंह के साथ की है। शादी के फौरन बाद पार्टी ने यह कदम उठाया है। कांग्रेस पार्टी ने विधायक अदिति सिंह को कारण बताओ नोटिस दिया और रिमाइंडर भी भेजा था। लेकिन उन्होंने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।

अजित पवार के साथ सरकार बनने पर बीजेपी में फूट, एकनाथ बोले- समर्थन लेना थी भूल

आराधना ने बताया कि वह इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर पार्टी का पूरा पक्ष रखेंगी

आराधना ने बताया कि वह इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर पार्टी का पूरा पक्ष रखेंगी। बता दें कि सोमवार को कांग्रेस से निष्कासित नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश नेतृत्व पर यह आरोप भी लगाया था कि वह अदिति के खिलाफ कार्रवाई का साहस नहीं जुटा पा रहा है। मोना ने मंगलवार की रात विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय में नोटिस को रिसीव करा दिया है। इससे पहले कांग्रेस विधायक राकेश सिंह और विधान परिषद सदस्य दिनेश सिंह के खिलाफ भी याचिका लंबित है। इनके खिलाफ भी दल बदल कानून के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।

Related Post

निर्भया केस

Nirbhaya: पटियाला हाउस कोर्ट ने अपने फैसले को किया खारिज, 2 बजे सुनवाई फिर से

Posted by - March 2, 2020 0
नई दिल्ली। आज सोमवार को उच्चतम न्यायालय निर्भया के एक दोषी पवन कुमार गुप्ता की सुधारात्मक याचिका (क्यूरेटिव पिटीशन) को…
CM Dhami

धामी ने चेन्नई स्थित पार्थसारथी भगवान के दर्शन कर की पूजा अर्चना

Posted by - October 26, 2023 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को ट्रिप्लीकेन, चेन्नई में स्थित भगवान विष्णु के अलौकिक…
CM Yogi attends Samuhik Vivah Samaroh

सरकार वही जो जनता के द्वार जाकर समस्याओं के समाधान का रास्ता निकाले : मुख्यमंत्री

Posted by - May 27, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि जब अच्छी सरकार होती है तो वह विकास और गरीब कल्याण…

पीएम मोदी ने जेपी-नानाजी देशमुख को दी श्रद्धांजलि, कहा- भारत के इतिहास में अमिट छाप छोड़ी

Posted by - October 11, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपातकाल विरोधी आंदोलन का नेतृत्व करने वाले समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण और जन संघ…