लखनऊ पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, यूपी चुनाव की रणनीति पर करेंगी विचार

577 0

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे लखनऊ पहुंच चुकी हैं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, वह यूपी चुनाव के मद्देनजर करीब एक सप्ताह तक यूपी में रहेंगी। इस दौरान वह रणनीतिक व सलाहकार समिति के साथ आगे की रणनीति पर विचार करेंगी। पुराने नेताओं से भी मिलेंगी, ताकि उनके गिले-शिकवे दूर कर सकें।

बता दें कि कांग्रेस सात अक्तूबर से यूपी में प्रतिज्ञा यात्रा शुरू करेगी। कांग्रेस ने यूपी में योगी सरकार की कथित वादाखिलाफी और अपने चुनावी वादे बताने के लिए 12 हजार किमी की ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा : हम वचन निभाएंगे’ निकालने की घोषणा की है।

यह फैसला पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में 10 सितंबर को पार्टी की सलाहकार और रणनीति कमेटी ने लिया था।

पितृपक्ष की वजह से टली यात्रा

कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेंद्र सिंह ने बताया कि पितृपक्ष की वजह से इस यात्रा को आगे बढ़ाया गया है। कई वरिष्ठ नेताओं का मत था कि पितृपक्ष में यात्रा की शुरुआत उचित नहीं है। इसे नवरात्र में शुरू किया जाए। इसलिए पार्टी अब सात अक्तूबर को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी कर रही है।

प्रत्येक मंडल में बड़ी जनसभा करने की तैयारी

कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा के तहत प्रत्येक मंडल में एक बड़ी जनसभा करने की भी तैयारी कर रही है। इसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मौजूद रहेंगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू करीब 16 मंडलों की जनसभाओं के लिए तैयारी बैठक भी कर चुके हैं। वहीं, सूत्रों के मुताबिक, प्रतिज्ञा यात्रा के तहत ही कांग्रेस ने 19 नवंबर को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय रैली करने की योजना बनाई है। उस दिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती भी है।

Related Post

कैप्टन चौके-छक्के मार रहा है तो फिर किसी तरह के बदलाव का सवाल ही नहीं – सुशील मोदी

Posted by - September 11, 2019 0
 पटना। बिहार में एनडीए में सीएम पद को लेकर बयानबाजी के बीच नीतीश कुमार के समर्थन में बीजेपी नेता और…
PMGSY

अधिक बसावट वाले क्षेत्रों को पीएमजीएसवाई की सड़कों से जोड़ेगी योगी सरकार

Posted by - December 21, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश के ग्रामीण और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में कनेक्टिविटी सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है।…
E-auction

यूपी में बड़े पैमाने पर उद्योग लगाने का मौका, 16 जिलों के लिए 24 से मेगा ई-नीलामी

Posted by - March 23, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में निवेश और औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।…
CM Yogi

सपा-बसपा व कांग्रेस के लोग दंगा पॉलिसी चलाते थे, हम विकास की पॉलिसी चलाते हैंः सीएम योगी

Posted by - April 18, 2024 0
बुलंदशहर : आस्था, सुरक्षा व समृद्धि के लिए भाजपा आवश्यक है। सपा-बसपा व कांग्रेस के लोग कर्फ्यू वाले हैं। इनके राज…
सुपर सेनापति 'सीडीएस'

तीनों सेनाओं का सुपर सेनापति ‘सीडीएस’,एक जनवरी ​को बिपिन रावत संभालेंगे कार्यभार

Posted by - December 31, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने सैन्य मामलों का एक नया विभाग बनाया है जिसके प्रमुख नव नियुक्त चीफ…