भारत बचाओ रैली

भारत बचाओ रैली : राहुल गांधी बोले- नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था चौपट कर दी

915 0

नई दिल्ली। देश में छाई आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने के लिए शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस भारत बचाओ रैली कर रही है। इस रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी ने ‘रेप इन इंडिया’ पर माफी के सवाल पर कहा कि कि मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं बल्कि राहुल गांधी है।

कालेधन का नाम लेकर नरेंद्र मोदी ने देश से झूठ बोला

उन्होंने उलटे सवाल किया कि माफी तो नरेंद्र मोदी को मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस देश की शक्तिशाली अर्थव्यवस्था थी। जिसे मोदी सरकार ने नष्ट कर दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि कालेधन का नाम लेकर नरेंद्र मोदी ने देश से झूठ बोला है। दुनिया के लोग भारत को सोने की चिड़िया बोलते थे।

राहुल गांधी ने कहा कि अर्थव्यवस्था को नष्ट करने का काम किसी दुश्मन ने नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री ने किया

राहुल गांधी ने कहा कि अर्थव्यवस्था को नष्ट करने का काम किसी दुश्मन ने नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री ने किया है। पूरा का पूरा पैसा दो-तीन उद्योगपतियों को थमा दिया है। जीएसटी की वजह से इस देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। नौ प्रतिशत जीडीपी होती थी जो अब गिरकर चार प्रतिशत तक पहुंच गई है। बड़-बड़े उद्योगपतियों का हजारों करोड़ रुपये माफ कर दिया। हकीकत में देश की जीडीपी 2.5 प्रतिशत है। मोदी ने आपके फोन का बिल बढ़ाया है। मोदी ने आपकी जेब से पैसा निकाला है। भारत-चीन दुनिया का भविष्य थे, लेकिन आज देश हाथ में प्याज को पकड़े हुए है।

Related Post

CM Vishnu dev Sai

छत्तीसगढ़ के लोग मुझे मुख्यमंत्री नहीं बल्कि अपना सेवक समझें : विष्णुदेव साय

Posted by - June 2, 2024 0
रायपुर। आज भी लोग मुझे मुख्यमंत्री नहीं अपने बीच का व्यक्ति, अपना भाई मानते हैं और कॉल भी करते हैं।…
AK Sharma

देश की तरक़्क़ी और सबकी ख़ुशहाली के लिए लोकतंत्र के इस महापर्व पर सबकी भागीदारी जरूरी: एके शर्मा

Posted by - June 1, 2024 0
मऊ/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने काफी लंबे वर्षों के बाद अपने गांव…
CM Yogi

सीएम योगी ‘पृथ्वीराज’ की तरह ही लोकभवन ऑडीटोरियम में फिल्म ‘मेजर’ भी देखेंगे

Posted by - June 22, 2022 0
लखनऊ: मुंबई हमले में आतंकवादियों से मुतभेड़ के दौरान शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन पर बनने वाली फिल्म “मेजर” (Major)…