CM TEERATH SINGH RAWAT

CM तीरथ के 20 बच्चों वाले बयान पर हमलावर हुई कांग्रेस, जमकर साधा निशाना

687 0
देहरादून। रामनगर में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह के बयान (CM Tirath’s Statement) पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। रामनगर में दिए बयान के बाद उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत फिर कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि आज फिर सीएम तीरथ सिंह रावत (CM Tirath’s Statement)  ने रामनगर में शर्मनाक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री ने आपदा के दौरान राशन वितरण में 2 बच्चों और 20 बच्चों का जिक्र करते हुए यह कहा कि पीएम मोदी ने जिनके दो बच्चे थे उन्हें 10 किलो, जिनके 5 बच्चे थे उन्हें 20 किलो और जिनके 10 बच्चे थे उन्हें 50 किलो राशन मुहैया कराया, लेकिन दो बच्चे पैदा करने वाले लोगों में जलन की भावना थी। उनका इस तरह का बयान बेहद शर्मनाक है।

CM तीरथ (CM Tirath’s Statement) के 20 बच्चों वाले बयान पर हमलावर हुई कांग्रेस

धस्माना का कहना है कि भाजपा के नए मुख्यमंत्री तीरथ रावत राज्य को आखिर किस ओर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फटी जींस के बाद सीएम यह बता रहे हैं कि अमेरिका ने भारत पर 200 साल राज किया. ऐसे में फटी जींस पर सीएम के बयान का समर्थन कर रही उनकी धर्मपत्नी ने क्या उन्हें यह नहीं बताया कि भारत में अमेरिका ने नहीं बल्कि ब्रिटेन ने राज किया था।

22 मार्च : विश्व जल दिवस के साथ 22 मार्च की तारीख पर दर्ज हैं कई महत्वपूर्ण घटनाएं

इधर कांग्रेस एआईसीसी के सदस्य और पूर्व प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने भी इसे लेकर हमला बोला है। गरिमा दसौनी ने कहा कि मुख्यमंत्री में सोच की कमी है या शिक्षा दीक्षा का अभाव है, फिर इरादतन उनकी जुबान फिसल रही है, जो वे इस तरह के अमर्यादित बयान दे रहे हैं।

Related Post

2021 की उप्र पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता सम्पन्न

2021 की उप्र पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता सम्पन्न

Posted by - March 21, 2021 0
पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्थी ने 69 वीं उप्र पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2021 के समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया।…
IC3A 2020

IC3A 2020: भारतीय संस्कृति ने हमेशा विज्ञान और तकनीक को बढ़ावा देने का कार्य किया

Posted by - February 7, 2020 0
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय द्वारा मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर और डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय…
CM Dhami

उत्तराखंड से निकली यूसीसी की गंगा देश के कोने-कोने तक जाएगी: सीएम धामी

Posted by - April 14, 2024 0
देहरादून/उधमसिंह नगर/खटिमा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड…
CM Dhami flagged off mobile medical unit vehicles

दूरस्थ गांवों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाना आसान… सीएम ने मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों को रवाना किया

Posted by - December 25, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से “ग्रामीण गढ़वाल समग्र स्वास्थ्य सेवा परियोजना” के…
पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

Posted by - April 5, 2021 0
पूर्व प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपित पूर्व सांसद धनंजय सिंह की तलाश में लखनऊ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। छापेमारी करने जा रही पुलिस टीम बैरंग वापस लौट रही हैं। शनिवार को जौनपुर में उसके कालीकुत्ती स्थित आवास व अन्य स्थानों पर छापेमारी की गयी  थी लेकिन उसके न मिलने पर पुलिस टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा था। इसके अलावा पुलिस टीमों ने राजधानी में धनंजय के करीबी लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। मालूम हो कि सूबे की राजधानी लखनऊ में गत छह जनवरी को मऊ के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुठभेड़ में मारे जा चुके अजीत सिंह हत्याकांड के शूटरों में एक कन्हैया विश्वकर्मा उर्फ गिरधारी उर्फ डाक्टर के बयान के आधार पर लखनऊ पुलिस ने धनंजय सिंह को साजिशकर्ता के तौर पर आरोपित किया था। पुलिस को चकमा देकर धनंजय सिंह ने पिछले महीने पुराने केस में एमपीएमएलए कोर्ट प्रयागराज में आत्मसमर्पण कर दिया था। नैनी सेंट्रल जेल से उसे फतेहगढ़ सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। महाराष्ट्र में कोरोना से हालात बेकाबू, सरकार का नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान जब तक लखनऊ पुलिस उसे अजीत हत्याकाण्ड में वारन्ट लेती तब तक गत 31 मार्च को एमपीएमएलए कोर्ट से जमानत मंजूर हो जाने पर वह गुपचुप तरीके से जेल से रिहा हो गया था। इसे लेकर लखनऊ पुलिस की खूब किरकिरी हुई। इसके बाद से लखनऊ पुलिस अजीत हत्याकाण्ड में उसे आरोपी मानकर लगातार  छापेमारी कर रही है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इसी कड़ी में धनंजय सिंह की तलाश में शनिवार को जौनपुर गयी लखनऊ पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर उसके कालीकुत्ती स्थित आवास पर दबिश दी थी। वह घर पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में जमैथा निवासी करीबी आशुतोष सिंह के दीवानी कचहरी रोड स्थित आवास पर भी छापेमारी की थी। पूर्व सांसद के गृह गांव सिकरारा थाना क्षेत्र के बनसफा गांव में भी दबिश दी गयी। मालूम हो कि शनिवार को धनजंय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था।