कंगना के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी

748 0

कंगना रनौत के प्रोडक्शन में बन रही फ़िल्म टीकू वेड्स शेरू के साथ अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का नाम जुड़ गया है। ये पहली बार होगा जब कंगना और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी एक साफ स्क्रीन शेयर करेंगे। बता दें, कंगना रनौत का ये पहला डिजिटल प्रोजेक्ट है। फ़िल्म टीकू वेड्स शेरू में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री को लेकर बताते हुए कंगना ने लिखा, “टीम में आपका स्वागत है सर।”

वहीं दूसरी ओर कंगना के प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फ़िल्म्स के अकाउंट से भी इसे लेकर जानकारी दी गई, “हमारी पीढ़ी के बेहतरीन अभिनेता ने टीकू वेड्स शेरू की कास्ट को ज्वाइन किया है। अपने शेर को पाकर हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं। फ़िल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है।”

आपको बता दें, कुछ दिन पहले मणिकर्णिका फ़िल्म्स के अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की गई थी। इस तस्वीर में टीकू वेड्स शेरू के प्री-प्रोडक्शन को लेकर जानकारी दी गई थी। तस्वीर में कंगना टीम के साथ विमर्श करते हुए नज़र आ रही हैं। बात फिल्म की करें तो “टीकू वेड्स शेरू” एक डार्क कॉमेडी फ़िल्म है।

इस वक्त कंगना फ़िलहाल अपनी एक्शन स्पाई फ़िल्म धाकड़ की शूटिंग में बिजी है। कंगना बुडापेस्ट में शूटिंग कर रही हैं। इस फ़िल्म में कंगना रनौत के साथ ही अर्जुन रामपाल, दिव्या दत्ता और शारिब हाशमी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

निर्मला सीतारमण को राज्यसभा में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Related Post

सोनाली बेंद्रे

सोनाली बेंद्रे ने ऐसे इम्युनिटी बढ़ाकर जीती थी कैंसर की जंग, बताया ये सीक्रेट टिप्स

Posted by - April 9, 2020 0
मुंबई। कैंसर एक ऐसी बीमारी जिसको सुनकर ही रुह कांप जाती है। सोनाली बेंद्रे बॉलीवुड की वह एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने…
दिशा पाटनी

दिशा पाटनी की ये बिकिनी फोटो देख भड़के लोग, कही भद्दी बातें

Posted by - December 21, 2019 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी फिल्मों से ज्यादा बोल्डनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। फिल्मों में दिशा को…
Sunny Leone

सनी लियोनी के पति ने इस अंदाज में दी क्रिसमस की बधाई, देखें रोमांटिक डांस

Posted by - December 26, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी (Sunny Leone) ने अपनी फेमिली के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया है। इस सेलिब्रेशन का वीडियो…
मलंग

‘मलंग’ के इस नए गाने में दिशा और आदित्य की दिखी जबरदस्त केमेस्ट्री

Posted by - January 16, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म मलंग का टाइटल ट्रैक गुुरुवार को रिलीज कर दिया…