लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी उपसेना प्रमुख

सीडीएस विपिन रावत ने लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी को नियुक्त किया उपसेना प्रमुख

945 0

नई दिल्ली। दक्षिणी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी आगामी 25 जनवरी को नए उप सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे। यह सीडीसी जनरल बिपिन रावत की अध्यक्षता में सैन्य मामलों के विभाग के माध्यम से जारी सैन्य नियुक्ति का पहला आदेश है।

जानें कौन हैं एसके सैनी?

लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी सैनिक स्कूल कपूरथला और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला के पूर्व छात्र हैं। उन्हें जून 1981 में सातवीं जाट बटालियन के रूप में कमीशन दिया गया था। उन्होंने अपनी बटालियन माउंटेन ब्रिगेड, जम्मू-कश्मीर में एक काउंटर इंसर्जेंसी फोर्स और वेस्टर्न थिएटर में एक कोर की कमान संभाली है।

होबार्ट इंटरनेशनल : सानिया मिर्जा ने मां बनने के बाद जीता पहला खिताब 

उनके स्टाफ के अनुभव में सेना मुख्यालय में इन्फेंट्री डिवीजन के ब्रिगेड मेजर, जीएसओ 1 (ऑपरेशंस) और डायरेक्टर मिलिट्री ऑपरेशंस की नियुक्तियों का कार्य शामिल है। वह जम्मू कश्मीर में तैनात एक कोर के बीजीएस, परिप्रेक्ष्य योजना निदेशालय और सीओएएस सचिवालय में डीडीजी भी रहे हैं।

Related Post

पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था का सपना सिर्फ मोदी का नहीं यह पूरे देश का है : स्मृति ईरानी

Posted by - February 22, 2020 0
लखनऊ। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि देश में आर्थिक स्तर पर बहुत सारी चुनौतियां हैं, लेकिन वित्त मंत्री…
Help Desk

UP GIS 23: निवेशकों को भा रहा हेल्प डेस्क सिस्टम, बाराबंकी मॉडल बना नजीर

Posted by - December 31, 2022 0
बाराबंकी/ लखनऊ। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UP GIS) से पहले जनपद स्तर पर निवेशकों को प्रोत्साहित करने की पहल करते हुए…

सीम पुष्कर सिंह धामी का राज्य को तोहफा, 8 नए कॉलेज तथा 7 का होगा उच्चीकरण

Posted by - September 4, 2021 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता (रायपुर) में विज्ञान संकाय भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर…