स्किन में ग्लो लाता है ये ऑयल, ऐसे करे तैयार

188 0

सौंदर्य की दुनिया में टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil) से लेकर लैवेंडर ऑयल (Lavender Oil) एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसेन्शियल ऑयल्स (Essentials Oils) का इस्तेमाल आज कल हर स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा रहा हैं। ऐसे में आपने कॉफी का इस्तेमाल क्लींजिंग, फेस पैक, या एक्सफोलिएट करने के लिए किया होगा लेकिन कॉफी बीन्स (Coffee Beans) से निकाला जाने वाला कॉफी ऑयल का इस्तेमाल शायद ही कभी किया होगा। आपको बता दे, कॉफी बीन्स (Coffee Beans) से निकाला जाने वाला कॉफी ऑयल अपने पोषक तत्वों की वजह से कई ब्यूटी प्रोडक्टस का हिस्सा बन रहा है। आज हम आपको बताएंगे कि अब घर पर कैसे कॉफी ऑयल (Coffee Oil) बना सकती है और इसके त्वचा पर इस्तेमाल करने के क्या-क्या फायदे होते हैं…

आंखों की सूजन कम करे

चेहरे पर सबसे खूबसूरत और आकर्षक आंखें होती हैं। शरीर के अन्य अंगों की तरह आंखों की देखभाल भी जरूरी है। ऐसे में आंखों की देखभाल करने और उसे सुदंर बनाने का तरीका भी कुछ खास होना चाहिए। ऐसे में प्राकृतिक कॉफी ऑयल (Coffee oil ) में मौजूद कैफीन सूजन पैदा करने वाले ऊतकों को शांत करने में मदद करता है। कैफीन त्वचा को शांत करने के लिए उत्तेजित करता है, अतिरिक्त नमी को कम करता है और आंखों को खूबसूरत दिखाता है।

सेल्युलाईट के लक्षणों को कम करता है

कॉफी ऑय़ल में विटामिन ई (Vitamin E) की मात्रा अधिक रहती है जिसकी वजह से त्वचा को शांत करने और सेल्युलाईट की उपस्थिति को कम करने में मदद मिलती है। आप एक अच्छा कॉफी बीन ऑयल स्क्रब या मॉइस्चराइज़र (Moisturiser) का इस्तेमाल कर सकते है। ऐसा करने से मांसपेशियों को मजबूती के साथ सेल्युलाईट (Cellulite) को कम करने में मदद मिलेगी।

फ़ाइन लाइंस और झुर्रियों को कम करे

कॉफी बीन ऑयल कैफीन (Caffeine) और आवश्यक फैटी एसिड पाया जाता है। जो इलास्टिन और प्राकृतिक कोलेजन (Collagen) के निर्माण करने में मदद करता है। यह युवा दिखने वाली, चिकनी त्वचा देगा और विशेष रूप से आंखों के आस पास की झुर्रियों को कम करने में भी मदद करता है।

मुंहासों को दूर करे

कॉफी ऑयल में काफी मात्रा में एंटी- इंफ्लेमेटरी (Anti-inflammatory) गुण पाए जाते है जो मुंहासों को कम करने और त्वचा से बैक्टीरिया मुक्त रखने में मदद करते है। साथ ही यह चेहरे से लालपन को भी कम करते है।

एजिंग के संकेतों से लड़ता है

कॉफी बीन ऑयल में एंटी-एजिंग लाभ शामिल हैं। इसके शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) गुण त्वचा को जवां दिखने में मदद करते हैं। ऐसे में आप रोज रात को चेहरे पर कॉफी ऑयल की मसाज करके सो सकती हैं।

घर पर ऐसे बनाए कॉफी ऑयल (Coffee oil)

– कॉफी बीन ऑयल बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 4 बड़े चम्मच पिसी हुई कॉफी बीन्स डालें।
– इसमें 8 बड़े चम्मच शुद्ध जैतून के तेल (Olive Oil) या नारियल के तेल (Coconut Oil) मिलाएं।
– इसके बाद इसे धीमी आंच पर लगभग 30 मिनट तक बीच-बीच में हिलाते हुए गरम करें।
– इसके बाद एक मलमल के कपड़े की मदद से कॉफी ऑयल को छान लें।
– आप इसे स्टोर करके रख सकती हैं।
– इस तेल का इस्तेमाल आप मॉइस्चराइजर या बॉडी ऑयल (Body Oil) के रूप में कर सकते है।
– स्ट्रेच मार्क्स (Stretch Marks) और सेल्युलाइट के लिए इसी तेल से मालिश करें।

Related Post

घरेलू नुस्खा

बेदाग चेहरे के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, फूलों सी दमक उठेगी स्किन

Posted by - January 25, 2020 0
नई दिल्ली। अनियमित खान-पान, तनाव और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से अक्सर चेहरा बेजान नजर आता है। तनाव…
Nag Panchami

नागपंचमी पर पूजा के दौरान महिलाएं जरूर बरतें ये सावधानियां, सात साल बाद बन रहा शुभ संयोग

Posted by - August 5, 2019 0
लखनऊ डेस्क। सावन का महीना में भगवान शंकर की पूजा की जाती है। इसके साथ सावन की पंचमी तिथि को…
भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट खुले

भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से हुई पूजा

Posted by - May 15, 2020 0
देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार को तड़के साढ़े चार बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट खोल दिये…