Cocaine

मुंबई एयरपोर्ट पर 13 करोड़ रुपये की कोकीन के साथ विदेशी यात्री गिरफ्तार

542 0

मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट पर घाना से आए एक यात्री को 13 करोड़ रुपये की कोकीन (Cocaine ) के साथ गिरफ्तार किया गया। उसने 1,300 ग्राम कोकीन 87 कैप्सूल में भरकर अपने पेट में छिपाकर रखा हुआ था।

सीमा शुल्क विभाग को पिछले सप्ताह घाना से कोकीन के साथ विदेशी यात्री के आने की पूर्व सूचना मिली थी। इसी आधार कस्टम अधिकारियों ने 28 अगस्त को घाना से आए यात्री को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया था। इसके बाद उससे पूछताछ की गई।

बाद उस यात्री ने पेट में कोकीन (Cocaine ) छिपाकर लाने की बात कस्टम अधिकारियों के समक्ष कबूली। कस्टम अधिकारियों ने उसको मुंबई के जे.जे. अस्पताल में भर्ती करवाया।

सीएम योगी ने ड्रग माफिया को जड़ से उखाड़ फेंकने के दिए निर्देश

इस दौरान उसके पेट से कोकीन (Cocaine ) के कुल 87 कैप्सूल निकले, जिसका कुल वजन 1,300 ग्राम है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 13 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Related Post

World Press Freedom Day

एक अच्छा पत्रकार तथ्यात्मक सूचनाएं लोगों तक पहुचांता है: डॉ. अमित

Posted by - May 3, 2024 0
चंडीगढ़। सिरसा स्थित चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो स्टेशन पर ‘वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे’ (World Press Freedom Day) …
Central Force in nandigram

वोटिंग के दिन नंदीग्राम में तैनात होंगी केंद्रीय बलों की 22 कंपनियां

Posted by - March 31, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए नंदीग्राम (Nandigram) में केंद्रीय बलों की 22 कंपनियां तैनात…