CM Yogi worshiped Mother Pateshwari

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने किया मां पाटेश्वरी का दर्शन

342 0

गोंडा। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन- अर्चन किया। मां शैलपुत्री से सुखी, स्वस्थ व प्रसन्नचित्त उत्तर प्रदेश की कामना की। फिर, सीएम गोशाला गए। गायों को गुड़ खिलाया। मंदिर परिसर में मिले बच्चों से बात की और चॉकलेट भी दिया।

पांच दिन में तीसरे जनपद में ईश्वर के चरणों में झुकाया शीश

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने पांच दिन के भीतर प्रदेश के कई जनपदों का दौरा किया और विकास कार्यों का जायजा लिया। यहां उन्होंने ईश्वर के चरणों में शीश भी झुकाए। शनिवार को मुख्यमंत्री ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ व बाबा काल भैरव के दर्शन किया था। रविवार को अयोध्या दौरे पर गए योगी ने रामलला और हनुमानगढ़ी में पूजन-अर्चन किया और अब बुधवार को तुलसीपुर में मां पाटेश्वरी के दरबार में हाजिरी लगाई।

चारों दिशाओं में सुनाई देगी योगी सरकार के छठे साल के जश्न की गूंज

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने दीं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री (CM Yogi)ने यहां लोगों को नवरात्रि व हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विक्रम संवत 2080 प्रदेश की जनता के जीवन में खुशहाली लेकर आये। यही कामना है।

Related Post

Vande Bharat

वाराणसी से खजुराहो के लिए नई वंदे भारत ट्रेन पर्यटन उद्योग में नया अध्याय लिखने को तैयार

Posted by - November 11, 2025 0
वाराणसी । श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण तथा काशी की जल ,थल ,नभ और रेल परिवहन की बेहतर कनेक्टिविटी…

बाल ठाकरे जयंती पर फडणवीस ने 100 करोड़ के स्मारक के लिए सौंपे दस्तावेज

Posted by - January 23, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र कैबिनेट ने मंगलवार को शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के स्मारक के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये देने का ऐलान…
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण

Posted by - March 12, 2025 0
गोरखपुरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार दोपहर बाद गोरखपुर के ताल नदोर में बन रहे, पूर्वी उत्तर प्रदेश के…