cm yogi

मुख्यमंत्री योगी ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

354 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुद्ध पूर्णिमा (Buddh Purnima) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। गुरुवार को यहां जारी एक शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और मैत्री का संदेश संपूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि बुद्ध चित्त की शांति और हृदय में करुणा की शिक्षा दी। वर्तमान समय में महात्मा बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर विश्व में शांति एवं सद्भाव का वातावरण सृजित किया जा सकता है। महात्मा बुद्ध का संदेश मानव मात्र के लिए हमेशा प्रासंगिक बना रहेगा।

विकास की स्पीड बढ़ाने के लिए भाजपा को जिताएं: सीएम योगी

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि महात्मा बुद्ध की शिक्षा हम सभी को जीवन में धर्म का आचरण करने, नैतिक मूल्यों और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करती है। महात्मा बुद्ध ने विश्व कल्याण के लिए मैत्री भावना तथा बिना किसी भेदभाव के संगठित रहने पर बल दिया। साथ ही अतीत या भविष्य का चिंतन न करके वर्तमान का सदुपयोग करने की शिक्षा दी

Related Post

BSP center

बीएसपी केंद्र में संगमरमर से बनी मायावती की लगाई जा रही हैं तीन मूर्तियां

Posted by - August 13, 2020 0
राजधानी में बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती की संगमरमर की मूर्ति को लगाने का मामला आ रहा है। राजधानी…
India Food Expo

कृषि आधारित एमएसएमई उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 2 नवंबर से राष्ट्रीय सेमिनार

Posted by - October 29, 2022 0
लखनऊ। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कृषि आधारित एमएसएमई उद्यमी महासम्मेलन, इंडिया फूड एक्सपो-2022 (India Food Expo) एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों…
Amit Shah

साइबर सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा का अभिन्न अंग, केंद्र इसे मजबूत करेगी: अमित शाह

Posted by - June 20, 2022 0
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोमवार को कहा कि साइबर सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा (Cyber security…