CM Yogi

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर CM योगी ने किया “अमृत महोत्सव” का शुभारंभ

835 0

लखनऊ। काकोरी के बाज नगर स्थित शहीद स्मारक पर आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है।  कार्यक्रम के शुभारंभ के लिए सीएम योगी (CM Yogi) काकोरी पहुंच चुके हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद सीएम मंच से संबोधित कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने साबरमती आश्रम से पदयात्रा को दिखाई हरी झंडी

आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाया जा रहा है। काकोरी के बाज नगर में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के शुभारंभ के लिए सीएम योगी (CM Yogi) पहुंच चुके हैं। इस दौरान वे मंच से संबोधन कर रहे हैं।

पीएम मोदी के निर्देशानुसार स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े चार स्थलों काकोरी (लखऊ), शहीद स्मारक (मेरठ), शहीद स्मारक (बलिया) और झांसी का किला/पं. दीनदयाल सभागार (झांसी) में स्मरण उत्सव के रूप में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।

काकोरी के बाज नगर में कार्यक्रम में चाक चौबंद तैयारी की है। कार्यक्रम के शुभारंभ के लिए सुबह 10 बजे सीएम योगी (CM Yogi) काकोरी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम काकोरी शहीद मंदिर पंहुचकर शहीदों को पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। इसके बाद संबोधन की शुरुआत की. स्मारक जाने वाली सड़क व नालियों की साफ-सफाई, स्मारक में लगी लाइटों और शहीद मंदिर को दुरुस्त कर बाज नगर को दुल्हन की तरह चमका दिया गया है।

सीएम योगी (CM Yogi) के आगमन के बाद 75 साइकिल सवार वॉलेंटियर्स 7,500 मीटर स्वतंत्रता रैली के शहीद स्मारक पहुंचे। सभी साइकिलों में स्वतंत्रता आंदोलन के लोकप्रिय नारों के प्ले कार्ड लगाए गए थे।

Related Post

Lalu Yadav filed his nomination

लालू प्रसाद यादव ने दाखिल किया नामांकन, राबड़ी देवी व तेजस्वी यादव रहे मौजूद

Posted by - June 23, 2025 0
पटना। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) ने…
चंद्रबाबू नायडू

चंद्रबाबू नायडू का आरोप, बोले- मोदी के इशारे पर काम कर रहा है चुनाव आयोग

Posted by - April 13, 2019 0
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू शनिवार को ईवीएम समेत कई मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग के पास…
pure water

यूपी की ग्रामीण महिलाओं ने 9 महीने में पानी के 30 लाख से अधिक सैम्पलों की जांच की

Posted by - December 30, 2022 0
लखनऊ। शुद्ध जल (Pure Water) मुहैया कराना योगी सरकार (Yogi Government) की प्राथमिकता में है। इस मद्देनजर योगी सरकार काफी…