Manya singh meets cm Yogi

Miss India रनरअप मान्‍या सिंह और प्रियंका गोस्‍वामी से मिलेंगे CM योगी

821 0
लखनऊ। अपने हुनर से उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाने वाली दो बेटियों फेमिना मिस इंडिया 2020 की रनरअप (Miss India runner-up) चुनी गई मान्‍या सिंह और मेरठ की रहने वाली एथलीट प्रियंका गोस्‍वामी से सीएम योगी आदित्यनाथ जल्‍द ही मुलाकात करेंगें। एक साधारण परिवार के मां बाप के लिए गौरव का पल होता है, जब उनके बच्‍चे अपने सपनों को साकार कर उनकों मान की पगड़ी पहनाते हैं। यूपी की इन दोनों बेटियों ने अपने अभिभावकों संग प्रदेश का भी मान बढ़ाया है।
उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाने वाली दो बेटियों फेमिना मिस इंडिया 2020 की रनरअप (Miss India runner-up) चुनी गई मान्‍या सिंह और मेरठ की रहने वाली एथलीट प्रियंका गोस्‍वामी से सीएम योगी आदित्यनाथ जल्‍द ही मुलाकात करेंगें। फेमिना मिस इंडिया 2020 की रनरअप (Miss India runner-up) चुनी गई मान्‍या सिंह ने भी अपनी मेहनत लगन से माता पिता के साथ उत्‍तर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

देवरिया की बेटी चुनी गई फेमिना मिस इंडिया 2020 की रनरअप (Miss India runner-up) 

फेमिना मिस इंडिया 2020 की रनरअप(Miss India runner-up) चुनी गई मान्‍या सिंह ने भी अपनी मेहनत लगन से माता पिता के साथ उत्‍तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। देवरिया के रहने वाले ऑटो रिक्‍शा ड्राइवर ओम प्रकाश सिंह अपनी बेटी के लिए बेहद खुश हैं। उन्‍होंने कहा कि मेरी और मान्‍या की तमन्‍ना थी कि हम लोग हमारे आदर्श मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से मुलाकात करें। हमारा सौभाग्य है कि अब हम लोग उनसे मुलाकात करेंगे। प्रदेश में योगी सरकार की स्‍वर्णिम योजनाओं और मिलने वाली सुविधाओं के कारण ही मान्‍या जैसी अन्‍य दूसरी बेटियों के सपनें अपने प्रदेश में साकार हो रहें हैं।

प्रदेश की महिला खिलाड़‍ियों के लिए आदर्श बनी प्रियंका

मेरठ की रहने वाली एथलीट प्रियंका गोस्‍वामी को बीते दिनों रानी लक्ष्‍मी बाई अवार्ड के लिए भी चुना गया है। खेल जगत में महिलाओं के लिए आदर्श बनने वाली प्रियंका ओलंपिक के लिए क्‍वालिफाई भी हो गई हैं। प्रदेश की महिला खिलाड़‍ियों के लिए प्रेरणा बनने वाली प्रियंका गोस्‍वामी की मेहनत व समपर्ण का ही नतीजा है कि सफलता हासिल कर प्रदेश को गौरान्वित किया है।

योगी सरकार की नीतियों से युवाओं के सपनें हो रहे साकार

मान्‍या के पिता कहते हैं कि मैं साल 1992 से मुम्‍बई में ऑटो चला रहा हूं। यूपी में 10 वीं की पढ़ाई करने के बाद आगे की पढ़ाई मुम्‍बई से मान्‍या को कराई, लेकिन अब प्रदेश में योगी सरकार की नीतियों से काफी सकारात्‍मक बदलाव देखने को मिल रहें हैं। योगी सरकार ने एक ओर जहां अभ्‍युदय कोचिंग तो वहीं यूपी में फिल्‍म सिटी के निर्माण से प्रदेश के युवाओं को अपने सपनों को साकार करने का अवसर दिया है, जिससे निश्चित तौर पर प्रदेश के युवाओं व युवतियों को मदद सीधे तौर पर मिलेगी।

मान्‍या के पिता ने कहा कि प्रदेश के मुखिया से मिलना हमारा सौभाग्य होगा। उन्‍‍होंने बताया कि सीएम योगी आदित्‍यनाथ से मिलने की तमन्‍ना हम लोगों की बरसों से थी, जो मान्‍या के कारण अब पूरी होगी। उन्‍होंने कहा कि जब मान्‍या मिस यूपी चूनी गई तो वो हम सबके लिए गौरव का पल था।

Related Post

nirmala sitaraman

आर्थिक वृद्धि बनाए रखने के लिए उद्योग और सरकार के बीच विश्वास जरूरी : सीतारमण

Posted by - April 20, 2021 0
कोलकाता । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच वृद्धि को बनाए…
Rajesh Bhushan

‘पिछले साल के मुकाबले दोगुना हैं मौजूदा एक्टिव केस’, कोरोना मामलों पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जताई चिंता

Posted by - April 21, 2021 0
नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण (Rajesh Bhushan) ने कहा कि पिछले साल औसत सबसे ज्यादा मामले 94,000…
AK Sharma

निकायों के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है: एके शर्मा

Posted by - June 1, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के सभी नगर निगमों के नवनिर्वाचित महापौर, नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों के लिए एक दिवसीय…
CM Dhami

सीएम धामी पहुंचे चंपावत, किताब कौथिग कार्यक्रम में की शिरकत

Posted by - December 25, 2022 0
चम्पावत। जिले दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री (CM Dhami) रविवार को राजकीय इण्टर कॉलेज, टनकपुर में आयोजित प्रथम किताब कौथिग कार्यक्रम…