cm yogi

दूसरे चरण का प्रचार समाप्त होने तक मुख्यमंत्री योगी के नाम होगा एक और रिकार्ड

373 0

लखनऊ। हर बार। लगातार। श्रेष्ठतम नतीजे यूं ही नहीं आ जाते। इसके लिए पूरी शिद्दत से दिन-रात लगना होता है। वर्षों से योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) यही काम करते रहे हैं। तब भी जब उनको जीत सुनिश्चित जान पड़ती थी।

गोरखपुर संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करते हुए हुए उन्होंने नगरीय निकाय के एक चुनाव (Nikay Chunav) में 74 जनसभाएं करके भाजपा के पक्ष में बाजी पलट दी थी। वह भी तब मेयर भाजपा का ही बनेगा, इसका उनको पूरा यकीन था। नगरीय निकाय चुनावों में भी बतौर मुख्यमंत्री (CM Yogi) वह यही कर रहे हैं। प्रदेश की कमान संभालने के बाद चुनाव दर चुनाव वह इसी शिद्दत से प्रचार में जान लड़ा देते हैं। फिर तो मौसम भी उनके अभियान के आड़े नहीं आता।

योगी (CM Yogi) ने पहले चरण में की थी करीब 28 सभाएं

नगर निकाय के पहले चरण के चुनावों में मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)  ने 28 जनसभाएं व सम्मेलन किए थे। इस दौरान वह 37 जिलों में से करीब दो दर्जन जिलों में पहुंचे। जिन 10 शहरों में नगर निगम के चुनाव होने थे उन सबमें वह गये थे।

वोट डालने के बाद दूसरे चरण के प्रचार में जुटे

पहले चरण का मतदान चार मई (गुरुवार) को सम्पन्न हो चुका। अपने गृह जनपद गोरखपुर में मतदान के तुरंत बाद मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) दूसरे चरण के प्रचार के लिए जनपद सिद्धार्थनगर, बस्ती, सुल्तानपुर और अयोध्या के तूफानी दौरे पर निकल गए। अयोध्या के लिए तो यह उनका दूसरा दौरा था।

अगले दिन शुक्रवार (05मई) को उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, मेरठ और गाजियाबाद का तूफानी दौरा किया। शनिवार को तय कार्यक्रम के अनुसार वह बतौर स्टार प्रचारक कर्नाटक विधानसभा के लिए चुनावी दौरे पर हैं।

नौ मई तक के प्रस्तावित दौरों की रूपरेखा तैयार

आगे उत्तर प्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों के लिए उनके दौरों का कार्यक्रम पहले से ही प्रस्तावित है। इस क्रम में आठ मई सोमवार को बाराबंकी, मीरजापुर और अयोध्या एवं 09 मई मंगलवार को कानपुर, बांदा एवं चित्रकूट में उनकी चुनावी सभाएं प्रस्तावित हैं।

सीएम योगी को भारतरत्न डॉ अंबेडकर अवार्ड से किया सम्मानित

माना जा रहा है कि दूसरे चरण का प्रचार खत्म होने के बाद जब उनके इस चुनाव के बाबत दौरों की गिनती होगी तो यह खुद में एक रिकॉर्ड होगा। हर चुनावी सभा में भाजपा शासनकाल में हुए स्थानीय स्तर पर विकास कार्य, इन विकास कार्यों को तेज गति देने के लिए लोगों से ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का अनुरोध होता है। हर चुनाव की तरह सुशासन एवं विकास के लिए अपराध एवं भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति का असरदार तरीके से जिक्र जरूर रहता है।

विपक्ष कहीं मुकाबले में नहीं

रही बात प्रमुख विपक्षी दलों की तो कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इन चुनावों में कहीं है ही नहीं। बसपा ने समन्वय की सारी जिम्मेदारी मंडलीय समन्वयकों के सिर डाल दी है। पार्टी की मुखिया को अब भी उम्मीद है कि दलित वोट तो उनके हैं ही। मुस्लिम मिल जाएं तो उनकी पार्टी कुछ गुल खिला सकती है।

इसी उम्मीद में उन्होंने 17 नगर निगमों में 11 मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं। रही समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की बात तो लखनऊ में उनका प्रचार मेट्रो तक सीमित रहा। गोरखपुर एवं सहारनपुर वह जरूर गये, पर रस्मअदायगी के तौर पर क्योंकि वह पहले चरण के चुनावों के बिल्कुल अंत में निकले।

Related Post

outsourced operators

योगी सरकार का बड़ा फैसला: अब आउटसोर्स परिचालकों का हो सकेगा पारस्परिक स्थानांतरण

Posted by - April 15, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने परिवहन निगम में कार्यरत आउटसोर्स परिचालकों (Outsourced Operators) को बड़ी राहत दी है।…
Transgender Clinic

किन्नर समाज को मिलेगा बेहतर और समुचित इलाज, दूसरा ट्रांसजेंडर क्लिनिक UPUMS सैफई में शुरू

Posted by - April 16, 2026 0
सैफई, इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजय सिंह के अथक प्रयासों से प्रदेश का दूसरे ट्रांसजेंडर क्लिनिक…
SC

दिल्ली में होगा गिरफ्तार पत्रकार सिद्दीक कप्पन का इलाज, सुप्रीम कोर्ट ने UP सरकार को दिया आदेश

Posted by - April 28, 2021 0
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को बुधवार (28 अप्रैल) को निर्देश दिया है कि पिछले साल…
Priyanka gandhi

पुलिस ज़्यादती के शिकार निषाद समुदाय से बोलीं प्रियंका- कांग्रेस लड़ेगी उनके न्याय की लड़ाई

Posted by - February 21, 2021 0
प्रयागराज। कांग्रेस (Congress) की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Praiyanka Gandhi Vadra) रविवार को प्रयागराज (Prayagraj) जिले के बसवार गांव…
Gonda

सीएम की मंशा के अनुरूप पहली बार गोण्डा में चलेगा ऐतिहासिक साफ-सफाई अभियान

Posted by - July 27, 2023 0
लखनऊ/गोण्डा। यूपी को स्वच्छता की दृष्टि से सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए कृत संकल्पित सीएम योगी (CM Yogi) की अपील…