CM Yogi

माता-पिता और गुरु को याद कर रो पड़े सीएम योगी

659 0

नई दिल्ली:  यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) पांच साल के बाद मंगलवार को उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव पहुंचे तो वे भावुक हो गए। जब मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने यमकेश्वर के गांव पंचूर में कदम रखा तो उनके मन में बचपन की सारी यादें ताजा हो गईं। इस बीच उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए अपने माता-पिता और गुरु महंत अवैद्यनाथ को याद किया। इस दौरान सीएम योगी की आंखें आंसुओं से भर आईं और कुछ पल में वो आंसू उनकी आंखों से छलक गए।

स्वास्थ्य मंत्री की फटकार के बाद लोहिया संस्थान ने वापस लिया अपना फरमान

आपको बता दें कि संन्यास के करीब 28 साल बाद सीएम योगी (CM Yogi) अपने पैतृक गांव के घर में रात बिताएंगे। योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए पहले ही उनकी तीन बहनें घर पहुंच चुकी हैं और उनके तीनों भाई भी घर पर हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने रिश्तेदारों से भी मिलेंगे।

सीएम योगी एवं धामी ने यमकेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री योगी तीन से पांच मई तक उत्तराखंड के दौरे पर हैं। सीएम योगी (CM Yogi) आदित्यनाथ ने मंगलवार को पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर में गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय परिसर में अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया। उसके बाद वे रात्रि विश्राम पैतृक गांव पंचूर में करेंगे। बुधवार को सीएम योगी पंचूर के पैतृक घर पर अपने छोटे भाई महेंद्र सिंह बिष्ट के बेटे के मुंडन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Related Post

Maha Kumbh

महाकुंभ 2025: एप पर मिलेगी गंदे टॉयलेट्स की जानकारी, चंद मिनटों में होगी सफाई

Posted by - November 8, 2024 0
प्रयागराज। योगी सरकार ने सनातन संस्कृति की अमूर्त विरासत महाकुंभ (Maha Kumbh) को स्वच्छता के मॉडल के रूप में प्रस्तुत…
yogi cabinet

यूपी कैबिनेट निर्णय : बहराइच के आपदा प्रभावित 136 परिवारों का होगा सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास

Posted by - January 29, 2026 0
लखनऊ। बहराइच (Bahraich) जनपद के राजस्व ग्राम भरथापुर के आपदा प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बसाने के लिए योगी…
CM Yogi

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो एफआईआर : मुख्यमंत्री योगी

Posted by - February 14, 2026 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी मामले में जांच के दौरान…
CM Dhami

विदेश में राहुल करने लगते हैं भारत की आलोचना: सीएम धामी

Posted by - May 1, 2024 0
अयोध्या। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी विदेश…