CM Yogi

जरूरतमंदों के आवास की आस हुई पूरी, योगी ने ट्रांसफर की धनराशि

390 0

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने सोमवार को गोरखपुर में 5100 जरूरतमंदों के आवास की आस पूरी की। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों के बैंक खातों में 51.52 करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर की।

लाभार्थी सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi)  ने 250 लाभार्थियों को 50 हजार रुपये की दर से प्रथम क़िस्त जारी की, जबकि 02 हजार 602 लाभार्थियों को 01.50 लाख रुपये की दर से दूसरी किस्त और 02 हजार 248 लाभार्थियों को 50 हजार रुपये की दर से तीसरी किस्त की धनराशि सिंगल क्लिक से बैंक खातों में अंतरित किया।

उल्लेखनीय है कि पीएम आवास योजना के तहत गोरखपुर में 43 हजार 600 आवास स्वीकृत हैं। इसमें से 35 हजार 500 आवास पूर्ण हो चुके हैं। इसमें से 08 हजार 400 आवास चार माह पूर्व ही स्वीकृत हुए हैं। इन सभी को प्रथम किस्त जारी कर दी गई है और निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी

इनके अतिरिक्त जुलाई माह में जिले में 05 हजार 522 आवास और स्वीकृत हुए हैं। योजना के पोर्टल पर इनके अटैचमेंट का कार्य चल रहा है।

Related Post

bio energy projects

कम्प्रेस्ड बायोगैस तथा बायो डीजल के उत्पादन संयंत्रों की स्थापना हेतु 550 करोड़ रूपये के 12 प्रस्तावों को मिली स्वीकृति

Posted by - October 19, 2023 0
लखनऊ। यूपीनेडा के मुख्यालय में अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत महेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में गठित…
cm yogi

ब्रह्मलीन श्री सतुआ बाबा की 10वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Posted by - November 11, 2022 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को ब्रह्मलीन श्री सतुआ बाबा (Satua Baba) की 10वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि…
Janta Darshan becomes a life-giving relief center in Rampur

सीएम योगी के विजन ने बदली किस्मत, रामपुर में जनता दर्शन बना जीवनदायिनी राहत केंद्र

Posted by - February 7, 2026 0
लखनऊ। सरकारी योजनाओं के साथ संवेदनशील प्रशासनिक इच्छाशक्ति जुड़ जाए तो वे ज़िंदगी बचाने और जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशहाली…