cm yogi

सीएम योगी ने दीपोत्सव की तैयारियों को परखा

402 0

अयोध्या। 2017 में सरकार बनने के बाद दीपोत्सव (Deepotsav) के सृजनकर्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने यहां दीपोत्सव को लेकर चल रही अंतिम चरण की तैयारियों को देखा और पथ प्रदर्शक के रूप में प्रशासनिक अधिकारियों को सहेजा। सभी तैयारियां के बारे में जानकारी ली, फिर आवश्यक निर्देश भी दिए। बता दें कि दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहली बार मौजूद रहेंगे।

सबसे पहले वे साकेत महाविद्यालय पर बनाये जा रहे हैलीपैड गए। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के पहले वहां की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद जिन स्थलों पर प्रधानमंत्री जाएंगे, वहां की भी तैयारियों को परखा। यहां कई विदेशी मेहमान व विशिष्ट अतिथि भी रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल व राम की पैड़ी समेत कई घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां किस प्रकार दीप लगेंगे, कैसे प्रज्ज्वलित होंगे, किस प्रकार वालंटियरों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा को लेकर भी मुख्यमंत्री ने पुलिस अफसरों को मुश्तैद रहने को कहा।

cm yogi

हर चौराहों पर सजेगी रंगोली, जलेंगे दीप

दीपोत्सव पर नगर निगम के हर चौराहों पर रंगोली सजेगी। साथ ही यहां दीप भी जलाये जाएंगे। यह भारतीय संस्कृति व सनातन परंपरा के भी वाहक बनेंगे।

cm yogi

श्रीराम मंदिर निर्माण कार्यों का लिया जायजा, रामलला के किये दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi) ने अयोध्या दौरे में बुधवार को श्रीराम मंदिर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन भी किये और प्रदेश की खुशहाली व दीपोत्सव की समृद्धि की कामना की।

cm yogi

राज सदन भी गए मुख्यमंत्री (CM Yogi) 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi) बुधवार को राज सदन भी गए। यहां उन्होंने राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा से मुलाकात की। दीपोत्सव के दौरान विदेशी मेहमानों के शाही स्वागत और सह भोज के लिए वार्ता भी की। बता दें कि दक्षिण कोरिया के प्रथम नागरिक को भी निमंत्रण पत्र भेजा गया है। दक्षिण कोरिया से अयोध्या राज परिवार का पुराना नाता भी है। अयोध्या की राजकुमारी दक्षिण कोरिया की महारानी थीं।

Related Post

रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

Posted by - March 30, 2021 0
विभूतिखण्ड क्षेत्र में विराजखण्ड स्थित रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में सोमवार सुबह तकरीबन 35 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों ने हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी में गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार  जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह कुछ लोग रेलवे ट्रैक के पास से निकले। झाड़ियों के पास महिला का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव मिलने से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर विभूतिखण्ड पुलिस पहुंची। आस पड़ोस के लोगों की मदद से महिला के शव की शिनाख्त का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। शिनाख़्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इंस्पेक्टर चंद्र शेखर सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला विक्षिप्त बताई जा रही है। इसकी उम्र करीब 35 वर्ष है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाई की जाएगी। वहीं, प्रयत्क्षदर्शियों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए उसकी फोटो शहरी और ग्रामीण इलाकों समेत आस पड़ोस के जनपदों के थानों में भेजी गई है। हाल में थाना क्षेत्रों से लापता हुई महिलाओं का ब्यौरा इकट्ठा किया जा रहा है। सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत उनके परिवारीजनों को सूचना दी जा रही।इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की शिनाख्त के हर तरह से प्रयास किए जा रहे हैं,72 घण्टे तक शव को मच्युर्री में रखा जाएगा। शिनाख्त न होने पर 72 घण्टे बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस उनका अंतिम संस्कार कराएगी।…
Yogi government has a sharp eye on cyber criminals

योगी सरकार ने प्रदेश को 13 कैबिनेट्स और 75 मोबाइल फॉरेंसिक वैन की दी सौगात: डॉ. गोस्वामी

Posted by - August 22, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं टेक्नोलॉजी के प्रयोग को बढ़ाने के लिए लगातार महत्वपूर्ण…