CM Yogi

लुलु मॉल विवाद पर सीएम योगी सख्त, प्रशासन को दिए ये निर्देश

721 0

लखनऊ: राजधानी लखनऊ का लुलु मॉल इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। लुलु मॉल के भीतर नमाज पढ़ने को लेकर हुए विवाद के कई हिंदू संगठन हनुमान चालीसा पाठ करने को लेकर जिद कर रहे है। इसके बाद से विवाद और बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने इस मामले में सख्ती दिखाई है। विवाद करने वाले बदमाशों के साथ सख्ती से निपटा जाना चाहिए।

सख्त संदेश देते हुए सीएम योगी ने कहा कि, लुलु मॉल में लोगो की आवाजाही को बाधित करने के लिए कुछ लोग प्रदर्शन व अनावश्यक टिप्पणी कर रहे है, ऐसे लोगो से सख्ती से पेश आने के लिए प्रशासन को निर्देश दिए है। सीएम योगी ने लखनऊ प्रशासन से कहा कि, इस मामले को बहुत गंभीरता से लेते हुए उपद्रव करने की कोशिश करने वाले बदमाशों के साथ सख्ती से निपटा जाना चाहिए।

गौरतलब है कि कि लखनऊ के लुलु मॉल को यूपी का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल कहा जा रहा है, जब से इस मॉल की शुरुआत हुई, तब से यह चर्चा में बना हुआ है। बता दें कि अबू धाबी मुख्यालय स्थित लुलु समूह की एक शाखा लखनऊ के शहीद पथ पर शुरू की गई। लुलु समूह का नेतृत्व भारतीय मूल के कारोबारी युसूफ अली एमए करते हैं।

रोशन जैकब ने कूडें के निस्तारण और ड्रेन की सफाई को लेकर किया निरीक्षण

 

Related Post

AK Sharma

गर्मी में उपभोक्ताओं को विद्युत व्यवधान की समस्याओं का न करना पड़े सामना: एके शर्मा

Posted by - April 19, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि…
cm yogi meeting

निवेशकों को देय इंसेंटिव के मामले न रहें लंबित, तत्काल दिलाएं लाभ: सीएम योगी

Posted by - May 16, 2023 0
लखनऊ। तहसीलों की कार्यप्रणाली में बड़े सुधार की आवश्यकता है। हमें पारदर्शिता, समयबद्धता को लेकर ठोस प्रयास करना होगा। शिकायतों…
Chitala

गंगा में पहली बार एक लाख राज्यमीन चिताला की हुई रिवर रैचिंग

Posted by - September 5, 2023 0
वाराणसी। काशी में प्रवाहित उत्तरवाहिनी गंगा में राज्यमीन (स्टेट फिश) चिताला मछलियों (Chitala Fishes) छोड़ी गईं। देश में पहली बार…

कल अयोध्या पहुंच रहे ओवैसी!

Posted by - September 6, 2021 0
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी कल अयोध्या के रुदौली पहुंच रहे हैं। उनके कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने अनुमति दे…
CM Yogi

जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहा देशः सीएम योगी

Posted by - January 5, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जनजातीय संस्कृति के संरक्षण…