Upvan Yojana

सीएम योगी ने हरिशंकरी का पौधा रोपकर की वृक्षारोपण के दूसरे चरण के अभियान की शुरूआत

329 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को हरिशंकर का पौधा रोपण कर वृहद वृक्षाराेपण अभियान (Plantation Campaign) के दूसरे चरण का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने अमृत वाटिका (Amrit Vatika) में हरिशंकरी के पौधे रोपित कर वृक्षारोपण महाअभियान-2023 के अन्तर्गत स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश में एक ही दिन में 05 करोड़ पौधे रोपित किये जाने के अभियान का शुभारम्भ किया । मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को 77 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर 09 अगस्त से 30 अगस्त के मध्य अमृतकाल के प्रथम वर्ष में प्रत्येक भारतवासी से कुछ संकल्प लेने का आह्वान किया था। इस संकल्प के क्रम में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। ‘मेरी माटी-मेरा देश’, ‘माटी को नमन वीरों का वंदन’ जैसे विभिन्न कार्यक्रम प्रारम्भ हुए हैं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि 09 अगस्त की तिथि प्रदेश के स्वाधीनता आंदोलन के साथ जुड़ी है। इसी तिथि को काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ के साथ हम सभी को जुड़ने का अवसर प्राप्त होता है। विगत 09 अगस्त, 2023 को ‘माटी को नमन वीरों का वंदन’ कार्यक्रम का शुभारम्भ काकोरी से किया गया।

अमृत स्तम्भ की स्थापना प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के अनुरूप है। अमृत स्तम्भ को स्थापित करने के स्थान का चयन लखनऊ विकास प्राधिकरण ने लखनऊ की प्राण गोमती नदी के तट पर मनकामेश्वर वॉर्ड में किया है। यह अमृत स्तम्भ 75 की संख्या को विभिन्न रूपों में समायोजित करता है। चाहे वह अमृत कलश हो या अमृत स्तम्भ की ऊंचाई हो, कोनों की ऊंचाई हो, इन सभी को 75 की संख्या से किसी न किसी रूप में जोड़ा गया है। साथ-साथ अमृत वाटिका की भी स्थापना की गई है।

विकसित भारत का मार्ग यूपी से होकर जाता हैः सीएम योगी

अमृत वाटिका देश की आजादी के शताब्दी वर्ष में हम सबको एक नए संकल्प के साथ जुड़ने का भी आह्वान कर रही है। जब देश 25 वर्ष उपरान्त अपनी आजादी का शताब्दी महोत्सव मना रहा होगा, उस समय यह अमृत वाटिका और यह अमृत स्तम्भ हम सबको आजादी के अमृत महोत्सव के संकल्पों की याद दिलायेंगे।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारीपूर्वक करने की श्रृंखला का हिस्सा है यह अमृत वाटिका। अमृत वाटिका के निर्माण के अलग-अलग बहाने हो सकते हैं। भारत में तो प्राचीन काल से प्रकृति की पूजा की मान्यता रही है। हरिशंकरी (पीपल, बरगद, पाकड़) के रूप में तीन पवित्र वृक्षों को जोड़ा गया। 27 अलग अलग नक्षत्रों के नाम पर पौधे रोपित कर नक्षत्र वाटिका तथा 09 ग्रहों के नाम पर पौधे रोपित कर नवग्रह वाटिका विकसित करने की सनातन परम्परा रही है। वृक्ष, प्रकृति और परमात्मा के साथ हम सभी को जोड़ने का माध्यम हैं। इन्हीं के माध्यम से जब प्रकृति सुरक्षित रहेगी, तो परमात्मा की कृपा भी हम सभी पर बनी रहेगी। हम किसी भी प्रकार की आपदा से मुक्त हो पाएंगे।

उन्होंने कहा कि विगत एक माह में देश के अलग-अलग भागों में अतिवृष्टि के कारण व्यापक जनधन की हानि हुई है। प्रकृति के साथ जब भी हम खिलवाड़ करेंगे, उसके दुष्परिणामों से बच नहीं पाएंगे। अतिवृष्टि, सूखा जैसी विभिन्न घटनाएं हमें संकेत दे रही हैं। पौधरोपण के कार्यक्रम अच्छा प्रयास हैं। अमृत वाटिका के माध्यम से हमें पर्यावरण को बचाने के एक नए संकल्प के साथ जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पंचप्रण की बात कही है। भारत को विकसित बनाने के लिए आवश्यक है कि हम अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति करें। गुलामी के अंशों से मुक्ति प्राप्त हो। साथ-साथ एकता और एकीकरण का आह्वान हम सभी का होना चाहिए। एकता और एकीकरण इस रूप में कि उत्तर, दक्षिण, पूरब, पश्चिम, जाति, मत, मजहब, क्षेत्र और भाषा नहीं बल्कि भारत माता हम सब के लिए सर्वोपरि है। मातृभूमि के लिए ही हम सभी का समर्पण होना चाहिए। यही हमारी प्राथमिकता है। मत और उपासना हमारे लिए सेकेण्डरी होनी चाहिए। वह हमारा व्यक्तिगत विषय हो सकता है, लेकिन ‘माटी को नमन, वीरों का वंदन’ हमारा संकल्प होना चाहिए। यह हम सबको एकता और एकीकरण के बंधन में जोड़ने का कार्य भी करता है।

Related Post

AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने उन्नाव में बिजली बिल प्रकरण पर उपभोक्ता की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया

Posted by - October 10, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने उन्नाव जनपद के कुशलपुर, बेतहर निवासी…
जमीनी विवाद में किसान और उसका परिवार हुआ घायल

जमीनी विवाद में किसान और उसका परिवार हुआ घायल

Posted by - March 6, 2021 0
सरोजनीनगर में शुक्रवार को पुस्तैनी जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर चाकू, फावड़ा, लोहे की रॉड, असलहे और  धारदार हथियारों से लैस दबंगों ने अपने करीब 5 दर्जन साथियों के साथ मिलकर एक किसान व उसके परिवार पर जमकर हमला कर दिया। दबंगों के इस हमले से किसान परिवार के करीब आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए। इसमें किसी का सिर फटा तो किसी के हाथ व पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। बाद में पुलिस को घटना की सूचना देने के साथ ही लहूलुहान हालत में सभी घायलों को आनन-फानन सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा कर उनका इलाज कराया गया। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की ओर से आरोपी दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सरोजनीनगर के चिल्लावां निवासी वीरेंद्र यादव के मुताबिक शुक्रवार को उसकी दादी की तेरहवीं होने के कारण घर के सभी लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे। काकोरी निवासी मिहिर श्रीवास्तव ने यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीता आरोप है कि इसी बीच कार्यक्रम का फायदा उठा कर यहीं के तहस्बुल खान, उसका बेटा तौफीक, तसब्बुल, आमिर और सुहैल अपने करीब 50 – 60 अन्य अज्ञात लोगों के साथ उसकी तपोवन नगर स्थित पुश्तैनी जमीन पर पहुंच गए और कब्जा करने लगे। दबंगों द्वारा किए जा रहे कब्जे की जानकारी पाकर जब पीड़ित और उसके घर के लोग वहां पहुंचकर विरोध करने लगे तो चाकू, फावड़ा, लोहे की रॉड और असलहे से लैस दबंगों ने एकजुट होकर उनके ऊपर हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोप है कि दबंगों ने सभी को दौड़ा दौड़ा कर मारा। इस घटना में पीड़ित वीरेन्द्र के साथ ही उसके पिता राजेश कुमार यादव, अवध लाल, सुरेंद्र, रवीन्द्र और हृदय नारायण बुरी तरह घायल हो गए। इसमें से किसी का सर फट गया तो किसी के हाथ व पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, तब तक आरोपी दबंग वहां से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने वीरेंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। उधर इस घटना में घायल सभी पीड़ितों का सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया है।
CM Yogi in janta darshan

जनता दर्शन में बोले सीएम योगी- मेरे रहते किसी के साथ अन्याय नहीं होगा

Posted by - October 2, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने अफसरों को दो टूक हिदायत देते हुए कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में…