cm yogi

उप्र में हर परिवार के सशक्तिकरण का माध्यम बनेगी परिवार आईडी: योगी

385 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार  को आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश की प्रत्येक परिवार इकाई को जारी की जा रही ‘परिवार आईडी’ प्रक्रिया की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ सभी परिवारों को उपलब्ध कराए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि हर परिवार के न्यूनतम एक सदस्य को रोजगार-सेवायोजन से जोड़ने के संकल्प के क्रम में प्रदेश में परिवार आईडी जारी की जा रही है। यह सुखद है कि अब तक प्राप्त 78 हजार आवेदनों में से 33 हजार से अधिक आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। इस योजना का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। प्रदेश का कोई भी परिवार इससे वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि एक परिवार-एक पहचान योजना के तहत प्रत्येक परिवार को एक विशिष्ट पहचान जारी किया जा रहा है, जिससे राज्य की परिवार इकाइयों का एक लाइव व्यापक डेटाबेस स्थापित होगा। यह डेटाबेस लाभार्थीपरक योजनाओं के बेहतर प्रबंधन, समयबद्ध लक्ष्यीकरण, पारदर्शी संचालन एवं योजना का शत-प्रतिशत लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने और जनसामान्य के लिए सरकारी सुविधाओं के सरलीकरण करने में सहायक होगा। परिवार आईडी के माध्यम से प्राप्त एकीकृत डेटाबेस के आधार पर रोजगार से वंचित परिवारों का चिन्हांकन कर उन्हें रोजगार के समुचित अवसर प्राथमिकता पर उपलब्ध कराए जा सकेंगे।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में निवासरत लगभग 3.61 करोड़ परिवार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ पा रहे हैं। इन परिवारों की राशनकार्ड संख्या ही फैमिली आईडी होगी। जबकि ऐसे परिवार जो कि राशन कार्ड धारक नहीं है, वह पोर्टल https://familyid.up.gov.in पर पंजीयन कर परिवार आईडी प्राप्त कर सकते हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने निर्देश दिया कि हर एक परिवार को मिल रहे शासकीय योजनाओं के लाभ का पूरा विवरण दर्शाते हुए परिवार का पासबुक भी तैयार कराया जाए। इससे प्रदेश के हर परिवार के स्वावलम्बन और सशक्तिकरण का अभियान पूरा किया जा सकेगा। पास-बुक और परिवार आईडी जारी करने से पूर्व परिवार के संबंध में सभी जानकारी को विधिवत प्रमाणित किया जाए। सभी संबंधित विभाग इसमें । साथ ही राज्य सरकार द्वारा संचलित सभी अवशेष लाभार्थीपरक योजनाओं की आधार अधिसूचना एवं परिवार आईडी से लिंकेज किया जाए।

उन्होंने कहा कि आईटीआई, पॉलिटेक्निक एवं अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में नए प्रवेश का आधार एवं तदोपरान्त परिवार आईडी से लिंकेज किया जाए। केन्द्र सरकार के सहयोग से संचालित समस्त योजनाओं का डेटाबेस प्राप्त कर उसे परिवार कल्याण पास बुक एवं फेमली आईडी से जोड़ने का भी निर्देश दिया।

Related Post

priyanka gandhi

पीएम आवास निर्माण के लिए प्रियंका ने किया ट्वीट, कहा – यह वक्त घर बनवाने का नहीं

Posted by - May 4, 2021 0
नयी दिल्ली। देश में बढ़ते कोरोना संक्रामण के बीच हो रही प्रधानमंत्री आवास के निर्माण को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका…
टीएमसी का अनिश्चितकालीन धरना

10 जनवरी से टीएमसी का अनिश्चितकालीन धरना, CAA वापसी तक रहेगा जारी

Posted by - January 9, 2020 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार नागरिकता संशोधन एक्ट CAA-NRC के खिलाफ हमलावर हैं। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता…
Maha Kumbh

महाकुंभ 2025 रोडशोः योगी के मंत्रियों ने तमिलनाडु की जनता को दिया प्रयागराज आने का निमंत्रण

Posted by - December 13, 2024 0
चेन्नई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रयागराज महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) को भारतीय संस्कृति और एकता का वैश्विक प्रतीक…
CM Yogi

आठ साल में नहीं लगाया कोई नया टैक्स, फिर भी योगी ने यूपी को बना दिया रेवेन्यू सरप्लस स्टेट

Posted by - April 28, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने आठ साल के कार्यकाल में आर्थिक क्षेत्र में जो करिश्मा कर दिखाया…
up budget session

UP Budget 2021 : सत्र से पहले विधानसभा के सामने सपा का प्रदर्शन, ट्रैक्टर से गन्ना लेकर पहुंचे विधायक

Posted by - February 18, 2021 0
लखनऊ।  राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के साथ उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र ( up budget 2021)  आज से…