CM Yogi

सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, जनकल्याण के लिए की प्रार्थना

344 0

गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने श्रावण मास की शुरुआत पर मंगलवार की सुबह जनकल्याण के लिए रुद्राभिषेक (Rudrabhishek) किया। इसके बाद उन्होंने हवन किया।

एक घंटे तक चले अनुष्ठान में उन्होंने आम के रस, 11 लीटर दूध, जल, दही, घी, शक्कर, शहद, गंगा जल और गन्ने के रस से महादेव भगवान शिव का अभिषेक किया। उन्हें बेलपत्र, सफेद कमल, लाल कमल, कनेर, शमी पत्र, दूब, कुशा, राई, गुड़हल, धतूरा, भांग और श्रीफल भी चढ़ाया।

देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले सभी शिव भक्तों का स्वागत है: सीएम धामी

रुद्राभिषेक अनुष्ठान की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ हुई। उसके बाद मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने भगवान शिव और द्वादश ज्योतिर्लिंग का पूरे विधि-विधान के साथ षोडशोपचार पूजन किया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने गायों को खिलाया गुड़-चना

गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार की सुबह मुख्यमंत्री (CM Yogi) की दिनचर्या परंपरागत रही। तड़के पांच बजे उन्होंने सबसे पहले बाबा गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई और उनकी पूजा-अर्चना की। उसके बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। हमेशा की तरह मंदिर परिसर का भ्रमण करने के बाद वह गोशाला में गए और आधे घंटे गायों के बीच रहे। उन्हें दुलारा-पुचकारा और अपने हाथ से गुड़-चना भी खिलाया।

Related Post

Potters' houses illuminated by Deepotsav

दीपोत्सव से रोशन हुए कुम्हारों के घर, अयोध्या में युवाओं को मिल रहा रोजगार

Posted by - October 16, 2025 0
अयोध्या : दीपोत्सव (Deepotsav) शुरू होने के बाद से अयोध्या के कुम्हार परिवारों के घरों में खुशहाली का उजाला फैल…
Kashi

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी रेवती नक्षत्र में खास मुर्हूत

Posted by - December 13, 2021 0
श्री काशी विश्वनाथ धाम (Shri Kashi Vishwanath Dham) का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रेवती नक्षत्र में भार्गव मुहूर्तानुसार श्लेषा नाड़ी…