CM Yogi

सावन के प्रथम दिन सीएम योगी ने शिव मंदिर में किया जलाभिषेक

463 0

बाराबंकी: भगवन शिव का पावन माह सावन आज से शुरू हो गया है। सावन के प्रथम दिन प्रदेश भर के शिवालय में बोल-बम के जयकारों से गूंज रहा हैं। सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतारे लगी हुई है। सावन के प्रथम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर स्थित शिव मंदिर पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। पुजारियों द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चार कर शिवलिंग की पूजा अर्चना की। इस मौके पर सीएम योगी ने ट्वीट करके प्रदेशवासियों को श्रावण मास की बधाई दी।

सीएम योगी ने ट्वीट करके लिखा कि, पवित्र ‘श्रावण मास’ के प्रथम दिन आज गोरखपुर स्थित मानसरोवर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर लोक-कल्याण की कामना की। हर हर महादेव!

सावन के प्रथम दिन आज से प्रदेश में कांवड़ यात्रा भी शुरू हो रही है। कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। डीजीपी मुख्यालय से सभी जिलों के अधिकारियों को कांवड़ यात्रा को सकुशल निपटाने के लिए निर्देश जारी किया गया है।अयोध्या के नागेश्वरनाथ मंदिर में भी दर्शन व जलाभिषेक के लिए भक्तों भीड़ उमड़ पड़ी है। बाराबंकी स्थित महादेवा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए पहुंचे हैं।

अतहर परवेज संग रिटायर SI गिरफ्तार, मार्शल आर्ट के नाम पर देते थे आतंकी ट्रेनिंग

 

Related Post

PM Modi

निवेशकों से पीएम मोदी की अपील- यूपी में करें निवेश, यह विकास के नए आयाम गढ़ रहा है: प्रधानमंत्री

Posted by - September 25, 2025 0
गौतमबुद्ध नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित…
AK Sharma

बाबा साहेब और पं. दीन दयाल उपाध्याय की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है भाजपा: एके शर्मा

Posted by - September 1, 2023 0
लखनऊ/मऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री (AK Sharma) ने मऊ की घोसी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह…
PM Mudra Loan

पीएम मुद्रा लोन के माध्यम से बिना गारंटी ऋण, स्वरोजगार को मिल रहा बढ़ावा

Posted by - April 9, 2025 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के दस वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनिंदा लाभार्थियों से…
mayawati

संत रविदास के आदर्शों पर चलकर जनता को महंगाई से राहत: मायावती

Posted by - February 27, 2021 0
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) ने संत रविदास जयंती पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान…