cm yogi

बलिदानियों की याद में रोशनी से नहाया गोरखनाथ मंदिर, सीएम योगी ने दीया जलाकर दी श्रद्धांजलि

412 0

गोरखपुर। दीपावली (Diwali) के अगले दिन सोमवार को बलिदानियों की याद में गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Mandir) रोशनी से नहा उठा। यूं लगा मानो दीपकों की लौ देश के लिए प्राणों को न्योछावर कर देने वाले बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर रही हो। मंदिर के भीम सरोवर क्षेत्र में पहले दीपक को मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रज्ज्वलित किया और इसके बाद मुक्ताकाशी मंच पर बलिदानियों के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

अवसर था सोमवार देर शाम गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Mandir) परिसर में ‘एक दीया बलिदानियों के नाम’ कार्यक्रम का। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) द्वारा भीम सरोवर के समीप दीप जलाकर और मुक्ताकाशी मंच पर बलिदानियों के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए जाने के साथ ही मंदिर परिसर 11000 दीपों की आभा से जगमग हो उठा। भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (भाई) की तरफ से आयोजित  इस कार्यक्रम में प्रज्ज्वलित दीयों की जगमग अलौकिक लग रही थी।

मंदिर परिसर के मुक्ताकाशी मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री(CM Yogi)  के समक्ष देशभक्ति और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर केंद्रित गीतों, नृत्य की प्रस्तुतियों ने जोश का संचार कर दिया। इन प्रस्तुतियों पर सीएम योगी बेहद भावुक नजर आए और कलाकारों का उत्साहवर्धन भी किया।

उन्होंने फरूवाही, बिरहा जैसी प्रस्तुतियों को भी अपने भावों की अभिव्यक्ति से खूब सराहा। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक एवं भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष लोक गायक राकेश श्रीवास्तव और डॉ रूप कुमार बनर्जी ने मुख्यमंत्री को टेराकोटा मिट्टी शिल्प की प्रतिमा भेंट की।

Related Post

cm yogi

सीएम योगी ने कहा- ‘सेक्युलरिज्म’ शब्द भारत की परंपराओं को आगे बढ़ाने में सबसे बड़ा खतरा

Posted by - March 7, 2021 0
लखनऊ । रामायण विश्वमहाकोश के विमोचन अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ (cm yogi adityanath) ने भारत और भारतीय संस्कृति पर…
Allahabad High Court

विद्युत हड़ताल नेताओं की कोर्ट ने लगाई फटकार, पूछा- वेतन काटकर क्यों न की जाए नुकसान की भरपाई

Posted by - March 22, 2023 0
प्रयागराज। यूपी में बिजली कर्मियों के 72 घंटे की हड़ताल (Electricity Strike) को लेकर हाईकोर्ट (Allahabad High Court) के आदेश…

हाउडी मोदी: ‘अबकी बार ट्रंप सरकार’ के नारे पर भड़की कांग्रेस

Posted by - September 23, 2019 0
नई दिल्ली। अमेरिका के ह्यूस्‍टन शहर में आयोजित ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एक नारा दिया जिसको लेकर…

ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ने तेलंगाना के विधानसभा चुनाव में हासिल की बड़ी जीत

Posted by - December 11, 2018 0
हैदराबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन तेलंगाना के विधानसभा चुनाव में ने बड़ी जीत…