cm yogi

सीएम योगी ने कल्याण सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि

418 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह (Kalyan Singh) की जयंती पर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लोकप्रिय जननेता, सुशासन के संवाहक, श्री राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन के अग्रदूत, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण श्रद्धेय कल्याण सिंह की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित बाबू जी का प्रेरणादायी जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं पद्म विभूषण से सम्मानित श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की जयंती पर उन्हें नमन किया है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गरीबों, वंचितों एवं पिछड़ों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनका उत्थान करने के लिए आपको सदैव स्मरण किया जाएगा।

मुंबई पहुंचे सीएम योगी, बोले, धर्म के प्रदेश से अर्थ के प्रदेश में आया हूँ

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने ट्वीट किया कि श्रीराम जन्मभूमि के आंदोलन के अग्रणी नायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कल्याण सिंह की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। श्रद्धेय बाबूजी जी ने सेवा, सुशासन एवं सामाजिक न्याय के लिए जो अतुलनीय आदर्श स्थापित किए हैं, वो सदैव प्रेरणादायक रहेंगे।

महापौर ने स्व. कल्याण सिंह की प्रतिमा पर किया पुष्पार्चन

लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने लखनऊ नगर निगम के सामने लगी कल्याण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा नेता विन्ध्यवासिनी कुमार और रजनीश गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Post

cm dhami

सीएम धामी ने केन्द्रीय मंत्री गडकरी से की भेंट, राजमार्गों को व्यवस्थित करने की मांग

Posted by - July 25, 2022 0
नई दिल्ली/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) इन दिनों नई दिल्ली प्रवास पर हैँ। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन व…
CM Yogi

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आकांक्षात्मक विकास खंडों को योगी सरकार देगी पुरस्कार

Posted by - April 15, 2023 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) उन आकांक्षात्मक विकास खंडों को पुरस्कृत करेगी जो विकास के कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।…

जोधा-अकबर का उदाहरण दे इलाहाबाद HC ने कहा- महज शादी के लिए धर्म परिवर्तन गलत

Posted by - August 3, 2021 0
लव जिहाद के मामले की सुनवाई के दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुगल बादशाह अकबर और जोधाबाई की शादी का उदाहरण…