CM Yogi paid tribute to former CM Hemvati Nandan

पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन को सीएम योगी का नमन

476 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा (Hemvati Nandan) की पुण्यतिथि पर उन्हें प्रदेश सरकार और प्रदेश वासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस ने इस देश में लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश की तब हेमवती नंदन बहुगुणा को मतभेद के चलते मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देना पड़ा था, इसके बावजूद बहुगुणा (Hemvati Nandan)  ने कभी भी अपने मूल्यों और आदर्शों को नहीं छोड़ा।

सीएम योगी (CM Yogi) ने बताया कि स्वर्गीय बहुगुणा का जन्म आज के उत्तराखंड के पौड़ी जनपद में हुआ था। बचपन की शिक्षा गांव में प्राप्त करने के उपरांत आगे की पढ़ाई के लिए वे प्रयागराज आए। उच्च शिक्षा के दौरान ही देश की आजादी के आंदोलन से जुड़ गये। भारत छोड़ो आंदोलन और अन्य आंदोलनों में उन्होंने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

स्वतंत्र भारत में अनेक सामाजिक, राजनीतिक गतिविधियों के साथ जुड़ते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने अपना योग्य और तेजस्वी नेतृत्व दिया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य, वित्तमंत्री सुरेश खन्ना और मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र मौजूद रहे।

Related Post

PM Modi

अपने संसदीय क्षेत्र के 50वें दौरे पर शुक्रवार को काशी आएंगे मोदी

Posted by - April 10, 2025 0
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अपने संसदीय क्षेत्र के 50वें दौरे पर शुक्रवार को काशी पहुंचेंगे। वहीं यूपी…
यासीन मलिक

यासीन मलिक 22 तक एनआईए की हिरासत में, आतंकियों की मद्द कराने का आरोप

Posted by - April 10, 2019 0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और अलगाववादी समूहों को धन मुहैया कराने के मामले में…

मालदीव दौरे पे प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति सोलिह के शपथ समारोह में होंगे शामिल

Posted by - November 17, 2018 0
नई दिल्ली। शनिवार को मालदीव के नए राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।गौरतलब…