Dhami

मंत्रिमंडल में पर्यटन और वन संरक्षण अधिनियम संशोधन सहित कई विषयों पर मुहर

296 0

भराड़ीसैंण, (गैरसैंण)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रिमंडल में पर्यटन नीति, वन संरक्षण अधिनियम में संशोधन, अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में ड्रोन शो स्वीकृति सहित अन्य बिंदुओं पर मुहर लगी।

गुरुवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में मंत्रिमंडल की बैठक (Dhami Cabinet) हुई। विधानसभा बजट सत्र के चलते मंत्रिमंडल की ब्रीफिंग नहीं हुई।

सूत्रों के मुताबिक राज्य की पर्यटन नीति 2023 प्रख्यापित किया है। उत्तर प्रदेश निजी वन अधिनियम में सजा का प्रावधान हटाकर वित्तीय दण्ड बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया।

पेड़ काटने पर अब दोगुना जुर्माना लगेगा। पर्यटन ऑपरेशनल गाइडलाइन नीति 2018 में संशोधन किया गया है। पी. एम.जी.एस. वाई के 38 कनिष्ठ अभियंताओं को ग्राम्य विकास विभाग में लिया गया।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का ऐलान-हड़ताली कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

कर्मचारी मृत सेवा आश्रित नियमावली में विधवा पुत्रवधु को भी जोड़ा गया। अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में आयोजित हुए ड्रोन शो की कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई।

Related Post

हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन ने किया दुमका से नामांकन, पहले चरण की 13 सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से

Posted by - November 29, 2019 0
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को दुमका विधानसभा सीट से…
CM Dhami attended the NITI Aayog meeting

सीएम धामी ने उत्तराखंड के विकास में मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री का व्यक्त किया आभार

Posted by - May 27, 2023 0
नई दिल्ली/उत्तराखंड। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग (NITI Ayog) की गवर्निंग…
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री ने वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ के मुहूर्त-शॉट का दिया क्लैप

Posted by - October 27, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) से आज रविवार काे उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ में शूट होने वाली वेब…