Rail Neer

यूपीसीडा का बड़ा कदम, प्रयागराज में स्थापित होगा नया रेल नीर संयंत्र

233 0

लखनऊ/कानपुर: सीएम योगी (CM Yogi) उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रयागराज के सरस्वती हाई-टेक सिटी में भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) द्वारा रेल नीर संयंत्र (Rail Neer Plant) स्थापित किया जाएगा। यूपीसीडा ने इस परियोजना के लिए 2.5 एकड़ भूमि आवंटित की है। इस संयंत्र में 25 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है और इसकी उत्पादन क्षमता एक लाख लीटर प्रति दिन होगी।

उल्लेखनीय है कि आईआरसीटीसी पूरे भारत में कई रेल नीर (Rail Neer) पैकेज्ड पेयजल संयंत्र संचालित करता है, जिनमें से दो उत्तर प्रदेश में स्थित हैं। एक अमेठी और दूसरा हापुड़ में। इस तरह प्रदेश में यहंतिसरा संयंत्र स्थापित किया जाएगा।

यात्रियों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

रेल नीर (Rail Neer) संयंत्र के संचालन से रेलवे यात्रियों को स्वच्छ एवं उच्च गुणवत्ता वाला पैकेज्ड पेयजल सुलभ होगा, जिससे जलजनित बीमारियों की रोकथाम में भी मदद मिलेगी। इस परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे क्षेत्र की स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

औद्योगिक विकास को मिलेगी गति

रेल नीर (Rail Neer) संयंत्र की स्थापना औद्योगिक निवेशकों के लिए एक प्रेरणास्रोत बनेगी और यूपी में नए निवेश को आकर्षित करेगी। यह संयंत्र रेलवे स्टेशन से 5 किमी, प्रयागराज हवाई अड्डे से 25 किमी और राजमार्ग से 15 किमी की दूरी पर स्थित होगा, जिससे इसकी लॉजिस्टिक्स और आपूर्ति श्रृंखला मजबूत होगी।

यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी ने कहा, “यह परियोजना औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ रेलवे यात्रियों के लिए सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगी।”

Related Post

CM Yogi

किसानों व पशुपालकों के आधुनिक तीर्थ जैसी है बनास डेयरीः सीएम योगी

Posted by - February 23, 2024 0
वाराणसी : सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि दस वर्ष के अंदर हजारों करोड़ की विकास परियोजना देकर प्रधानमंत्री…
GIMS

सीएम योगी की मंशा अनुसार, 152 करोड़ रुपए की लागत से मेडिकल कॉलेज के नए भवन के निर्माण पर फोकस

Posted by - September 8, 2024 0
ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। उत्तर प्रदेश को स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रयासरत योगी सरकार (Yogi Government)…
CM Yogi

परिणाम ही मापदंड, स्वास्थ्य सेवाओं में हुआ व्यापक सुधारः मुख्यमंत्री योगी

Posted by - February 13, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर स्पष्ट कहा कि सरकार के लिए घोषणाएं नहीं बल्कि परिणाम ही वास्तविक…

देश में चल रहे 24 फर्जी विश्वविद्यालयों में 8 यूपी में, वाराणसी संस्कृत विश्वविद्यालय फर्जी

Posted by - August 3, 2021 0
देश में लगातार गिरते शिक्षा के स्तर के बीच विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने 24 यूनिवर्सिटियों को फर्जी घोषित किया…