cm yogi

आज हुए देश के सर्वांगीण विकास के पीछे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रेरणा: सीएम योगी

347 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Deen Dayal Upadhyay) की 107वीं पुण्यतिथि पर चारबाग स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का कल्याण व विकास उनका सपना था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की डबल इंजन सरकार पंडित जी (Deen Dayal Upadhyay) के उसी सपनों को पूरा कर रही है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि अन्त्योदय के प्रणेता, एकात्म मानववाद की दृष्टि को भारत की राजनीति के एजेंडे का हिस्सा बनाने वाले एवं राजनीति में शुचिता व ईमानदारी के प्रबल समर्थक की आज पावन जयंती है। सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि हम सब जानते हैं कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म मथुरा जनपद के एक छोटे से गांव में हुआ। भारत और भारतीयता के प्रति उनका दृष्टिकोण बहुत स्पष्ट था। उनका कहना था कि भारतीय दृष्टिकोण विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के बारे में उनकी धारणाएं बहुत ही स्पष्ट थीं। उन्होंने (CM Yogi) कहा था कि आर्थिक उन्नति और प्रगति का पैमाना ऊंचे पायदान पर बैठे व्यक्ति से नहीं बल्कि सबसे नीचे पायदान पर बैठे व्यक्ति से किया जाना चाहिए। अन्त्योदय की उनकी अवधारणा स्वतंत्र भारत में गरीब कल्याण का माध्यम बना।

मुख्यमंत्री  (CM Yogi) ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में 1998 से 2004 तक कार्य करने वाली सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को प्रेरणा मानते हुए गरीब कल्याण की अनेक योजनाएं शुरू की। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में चलने वाली सभी योजनाओं के पीछे प्रेरणा पंडित जी के अन्त्योदय का संकल्प ही है। पिछले साढ़े 9 साल में देश के जिस सर्वांगीण विकास को हम सब देख रहे हैं, यह चमत्कार पंडित जी की ही प्रेरणा है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, बीजेपी महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, सुषमा खरकवाल, डॉ नीरज बोरा, मुकेश शर्मा, जय देवी, रामचंद्र प्रधान, निर्मल, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, नीरज सिंह मौजूद रहे।

Related Post

narayan sami

पुडुचेरी : कांग्रेस सरकार गिरी, विश्वास मत में हार के बाद नारायणसामी का इस्तीफ़ा

Posted by - February 22, 2021 0
पुडुचेरी । पुडुचेरी (Puducherry) विधानसभा में कांग्रेस अपना बहुमत साबित नहीं कर पाई है। स्पीकर ने ऐलान किया कि सरकार…
Mamata banerjee

ममता बनर्जी का BJP पर वार, बोलीं- भाजपा दुनिया में ‘सबसे बड़ी लुटेरी’

Posted by - March 20, 2021 0
कोलकाता।  पश्चिम बंगाल में चुनावी वार-पलटवार अब और भी तेज होता जा रहा है। शनिवार को प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…

100 दिन में पूरा हो नहरों के पुल-पुलियों का जीर्णोद्धार: CM योगी

Posted by - February 21, 2021 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब नहरों पर बने पुल-पुलिया के जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया है। प्रदेश में नहरों पर…
Manav Sampada Portal

सुविधा के साथ ही पारदर्शिता और जवाबदेही भी तय कर रहा मानव संपदा पोर्टल

Posted by - August 24, 2023 0
लखनऊ। पारदर्शिता और जवाबदेही निर्धारित कर प्रदेश में जनसेवा के कार्य में जुटी योगी सरकार (Yogi Government) ने सरकार के…

ओवैसी ने सियासी दलों पर बोला हमला, कहा- यूपी में नहीं है मुसलमानों का कोई नेता

Posted by - September 27, 2021 0
कानपुर। ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लीमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को जाजमऊ में आयोजित सभा…