cm yogi

मुख्यमंत्री योगी ने लोकभवन में अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

411 0

लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई (Atal Bihari Vajpayee) की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लोकभवन में स्थापित अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे। लोकभवन सभागार में अटल जी पर लघु फिल्म और कविता पाठ हुआ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के महान सपूत की जयंती पर प्रदेश सरकार और उप्र वासियों की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। मालवीय जी को भी नमन किया।

उन्होंने कहा कि अटल जी ने अपने कर्मों से प्रेरणा दी है। छह दशक का सार्वजनिक जीवन उनका हम सबको प्रेरणा देता है। वह लेखक, कवि, पत्रकार एवं संवेदनशील जनप्रतिनिधि भी थे। उन्होंने दिखाया कि राजनिति में स्थिरता कैसे लाई जा सकती है। भारत के बुनियादी ढांचा विकसित करने, परमाणु सक्षम बनाने और भारत की राजनीति को स्थिरता देने का काम किया। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अटल जी के प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए भारत को स्थिरता की राजनीति दे रहे हैं। कहा कि आज ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था से बड़ी भारत की अर्थव्यवस्था हो गयी है। जी-20 का नेतृत्व पीएम मोदी अगले एक साल तक कर रहे हैं। यह भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए गौरव की बात है।

अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मतिथि पर विशेष: सशस्त्र रथवानों से लड़ता एक नि:शस्त्र विरथी ‘योद्धा’

शासन की व्यवस्था का संवेदनशील होना ही सुशासन है। पहले महामारी आती थी तो लोग मरते रहते थे। कोरोना जैसी महामारी आई तब प्रधानमंत्री मोदी देश का नेतृत्व कर रहे हैं। भारत ने कोविड के खिलाफ मजबूत लड़ाई लड़ी। दो-दो वैक्सीन, गरीबों को अनाज, इलाज जैसी सारी व्यवस्था दी गयी। अटल जी के बताए रास्ते पर चलने की वजह से यह संभव हो पाया। अटल जी ने दलहित को छोड़कर देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अटल जी का शासन आज भी लोग याद करते हैं। वह कुशल वक्ता थे। उनके भाषण को सुनने के लिए विरोधी दल के कार्यकर्ता भी पहुंच जाते थे। उनके नेतृत्व में भारत ने नई ऊंचाइयों तक पहुंचा। उनके दिखाए रास्ते पर आज केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश मजबूत हो रहा है।

लखनऊ का सौभाग्य कि अटल जी ने प्रतिनिधित्व किया: सीएम योगी

लोकभवन के सभागार में अटल जी की याद में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अटल जी पर लघु फ़िल्म दिखाई गई। इसमें अटल जी की कविताओं की प्रस्तुति हुई। दिल्ली से आये गजेंद्र सोलंकी ने कविता पाठ किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को भी सुना गया।

Related Post

Narad Sting मामले में गिरफ्तार दो मंत्रियों समेत चार नेताओं को मिली जमानत

Posted by - May 18, 2021 0
कोलकाता। नारद स्टिंग (Narad Sting) मामले में सीबीआई द्वारा सोमवार को गिरफ्तार किये गए पश्चिम बंगाल के दो मंत्रियों, टीएमसी…
AK Sharma

डबल इंजन की सरकार में जितना कार्य हुआ है, उतना कार्य अबतक कभी नहीं हुआ: एके शर्मा

Posted by - September 10, 2024 0
पहसा। रतनपुरा बाजार स्थित मां काली माता मंदिर परिसर में सदस्यता महाअभियान के लिए कार्यक्रम आयोजित हुआ। ऊर्जा मंत्री एके…
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने किया वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण

Posted by - November 28, 2024 0
बांदा/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर बांदा पहुंचे। यहां उन्होंने मेडिकल कॉलेज के मुख्य…