CM Yogi in janta darshan

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी फरियाद, बोले- हर समस्या का होगा समाधान

348 0

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात की। सीएम ने इत्मीनान से उनकी समस्याएं सुनीं और उनके गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होंने (CM Yogi) अधिकारियों से कहा कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाएं और उनकी समस्याओं का समाधान कर उसे संतुष्ट करें। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता दर्शन में गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक सीएम योगी खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा।

सीएम योगी ने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री को दी बधाई

सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

Related Post

Keshav Maurya

प्रदेश से गरीबी के पूर्ण उन्मूलन तक हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा: केशव मौर्य

Posted by - January 24, 2026 0
लखनऊ : आज उप मुख्यमंत्री, केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता…
priyanka gandhi

प्रियंका गांधी बोलीं- प्राथमिक मुद्दों को छोड़ योगी सरकार फूट फैलाने में व्यस्त

Posted by - January 5, 2020 0
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को युवाओं को रोजगार, महिला सुरक्षा और देश की अर्थव्यवस्था को…