CM Yogi

अयोध्या धाम से 08 शहरों के लिए शुरू हुई वायु सेवा, सीएम योगी ने किया वर्चुअली शुभारंभ

368 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार अयोध्या धाम (Ayodhya Dham) से 08 शहरों दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, पटना, दरभंगा, मुंबई और बंगलुरु के लिए SpiceJet की वायु सेवाओं का आज लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया है। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का अभार जताया है।

Straight flights from different cities to Ayodhya start today.

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि, दिल्ली-श्री अयोध्या जी, चेन्नई-श्री अयोध्या जी, अहमदाबाद-श्री अयोध्या जी, जयपुर-श्री अयोध्या जी, पटना-श्री अयोध्या जी, दरभंगा-श्री अयोध्या जी, मुंबई-श्री अयोध्या जी और बंगलुरु-श्री अयोध्या जी के बीच में हवाई सेवा SpiceJet प्रारंभ करने जा रहा है।

इससे पहले दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, कोलकाता, बंगलुरु के लिए श्री अयोध्या जी से वायु सेवा प्रारंभ हो चुकी है जो सफलतापूर्वक संचालित हो रही है।

पांच फरवरी को योगी सरकार पेश करेगी बजट, 12 फरवरी तक चलेगा सत्र

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि, यह कल्पना थी कि श्री अयोध्या जी में भी अपना अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा, 04 लेन की सड़कें होंगी, रेलवे के दोहरीकरण के साथ अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त रेलवे स्टेशन होगा। लेकिन, आज यह सपना साकार हुआ है।

Related Post

cm yogi

सीएम योगी ने निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया निरीक्षण

Posted by - September 11, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को इंडिया एक्सपो मार्ट में होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का…
AMITABH THAKUR RETIRED

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने कहा- गुपचुप तरीके से क्यों भेजा गया रिटायरमेंट का आदेश

Posted by - March 30, 2021 0
लखनऊ। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर (Former IPS Amitabh Thakur) ने डीजीपी एचसी अवस्थी को पत्र लिखकर अपने अनिवार्य सेवानिवृति के…