CM Yogi

आतंकियों के मुकदमा वापस लेने वालों से हिसाब करने का मौका है लोकसभा चुनाव : योगी

284 0

सीतापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को यहां मिश्रिख में सीतापुर और हरदोई लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा में विपक्ष पर खूब बरसे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि 2014 के पहले यही भारत था लेकिन उस भारत में गरीब भूख से मरता था। किसान आत्महत्या कर रहे थे। अपराधियों का बोलबाला था। बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। पिछले 10 सालों में बदले हुए भारत की तस्वीर दुनिया देख रही है।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि आज भारत बदल गया है। आज 50 करोड़ जनधन खाते खोले गए, 12 करोड़ घरों में शौचालय बन गए हैं। 10 करोड़ घर में उज्ज्वला योजना के सिलेंडर मिले, चार करोड़ घर बन गए हैं। पीएम मोदी ने कहा है कि जिनके घर में सिलेंडर नहीं है, उन्हें सिलेंडर मिलेगा। जिनका घर नहीं है, उन्हें घर मिलेगा। यह परिवर्तन तब आया है जब आपका एक वोट मोदी के समर्थन में गया है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि साइकिल और पंजे पर वोट जाता था तो वाराणसी में संकट मोचक मंदिर पर आतंकी हमला होता था। कचहरियों में विस्फोट होते थे। सपाई आतंकियों से मुकदमें वापस लेते थे। ये आतंकियों के समर्थक हैं। राम भक्तों पर गोली चलाते हैं। यह लोकसभा चुनाव इन लोगों से हिसाब लेने का मौका है। राम द्रोहियों को अपने वोट से जवाब दीजिए। यह चुनाव आत्मनिर्भर भारत के लिए है।

कांग्रेसियों की मति मारी गई है, जो भगवान का विरोध कर रहे हैंः योगी

नरेन्द्र मोदी का तीसरी बार पीएम बनना आवश्यक है। अबकी बार चार सौ पार पहुंचाना है तो भाजपा उम्मीदवार को बड़े अंतर से जिता कर दिल्ली भेजना है। कमल चुनाव चिन्ह पर वोट देना है। घर-घर पीएम मोदी का संदेश पहुंचाना है। योगी ने जनता से विपक्षी उम्मीदवारों की जमानत जब्त करने की हामी भरवाई।

Related Post

CM Yogi

महाकुम्भ की पहचान हैं टेंट, सुखद होगा शिविरों में प्रवास का अनुभव: मुख्यमंत्री

Posted by - December 23, 2024 0
प्रयागराज : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने महाकुम्भ (Maha Kumbh) में देश-दुनिया से आ रहे तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के…
Akharas are preparing their own databases

महाकुम्भ में सनातन धर्म के ध्वज वाहक 13 अखाड़े तैयार कर रहे हैं अपने-अपने अखाड़े का डेटा बेस

Posted by - December 10, 2024 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) को दिव्य, भव्य, स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए प्रदेश की योगी…
UCC in Uttarakhand

यूसीसी विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी, कानून बनाने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड

Posted by - March 13, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड सरकार के समान नागरिक संहिता बिल (UCC Bill) को राष्ट्रपति (President Draupadi Murmu) से मंजूरी मिल गई है।…
AK Sharma

दोहरीघाट मुक्तिधाम के लिए बनेगा नया बाईपास, नगर विकास मंत्री ने किया शिलान्यास

Posted by - March 16, 2024 0
मऊ। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने जिले में कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया है। इसी क्रम में…