CM Yogi

सीएम योगी ने ‘दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद परियोजना’ का किया लोकार्पण

344 0

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आज जनपद गोरखपुर में ₹114 करोड़ की लागत से निर्मित 20,067 वर्गमीटर में विस्तृत ‘दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद परियोजना’ का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि यह निवेश बहुत लोगों के लिए रोजगार/नौकरी लेकर आया है, साथ ही साथ विकास की एक नई बहार भी लेकर आया है।

उन्होंने (CM Yogi) कहा, जो क्षेत्र पहले बंजर रहता था, अव्यवस्था का शिकार होता था, जहां फसल नाम मात्र की हो पाती थी, आज वहां पर बड़े-बड़े उद्योग लग रहे हैं, नौजवानों को रोजगार/नौकरी मिल रही है। महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन के साथ जुड़ने का अवसर मिल रहा है।

साथ ही कहा कि, इसके जरिए 01 लाख परिवारों को अप्रत्यक्ष रूप से इससे जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। यह निवेश ढेर सारे लोगों के लिए रोजगार और नौकरी लेकर आया है। साथ ही साथ विकास की एक नई बहार भी लेकर आया है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि, आज जब यूपी सरकार ने निवेश के सरलीकरण का कार्य किया, युवाओं को PM Skill Development Mission के साथ विकास व टेक्नोलॉजी से जोड़ने का कार्य किया तो उसके बेहतर परिणाम हम सबके सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा, लगभग 05 लाख लीटर दूध की आवश्यकता डेयरी में पड़ेगी।

बिजली चोरी को हरहाल में रोका जाए, राजस्व हानि बर्दाश्त नहीं: एके शर्मा

इसका मतलब…01 लाख परिवारों को अप्रत्यक्ष रूप से इससे जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। डेयरी में प्रत्यक्ष रूप से 300 लोगों को नौकरी मिलेगी और 1,500 अन्य लोग होंगे जो व्यवस्था के साथ जुड़ेंगे। साथ ही कहा, इस वर्ष अब तक ₹38 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, इससे 1.10 करोड़ नौजवानों को सीधे-सीधे नौकरी/रोजगार की गारंटी।सीएम योगी ने ‘दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद परियोजना’ का किया लोकार्पण

Related Post

CM Yogi celebrated Shri Ram Janmotsav

गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री मनाया श्रीराम जन्मोत्सव

Posted by - April 6, 2025 0
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को दोपहर में श्रीरामनवमी के महापर्व पर विधि विधान से…
AK Sharma

ए के शर्मा के निरीक्षण के बाद कार्रवाई, जेई सस्पेंड, एसडीओ को कारण बताओ नोटिस

Posted by - March 15, 2026 0
जौनपुर: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) के कड़े रुख के बाद जौनपुर जनपद के मडियाहूं विद्युत…
training of sewer & septic tank

सीवर व सेप्टिक टैंक सफाई में सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करें: पुरुषोत्तम

Posted by - November 10, 2024 0
सहारनपुर। मल्हीपुर रोड स्थित एसटीपी प्लांट पर सफाई मित्र सुरक्षा अभियान अमृत 2.0 के अंतर्गत आईईसी कार्यशाला का आयोजन कर…
Mahayogi Gorakhnath University

आरोग्यधाम में आयुर्वेद पर्व एवं धन्वंतरि पर्व समारोह सोमवार से

Posted by - October 16, 2022 0
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, आरोग्यधाम (Arogyadham) बालापार के गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आयुर्वेद कॉलेज) में सातवां आयुर्वेद पर्व…