CM Yogi

सीएम योगी ने किया 35 परियोजनाओं का लोकार्पण व 41 का शिलान्यास

408 0

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने रविवार को मानसरोवर रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में 343 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इसमें 35 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और 41 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)  ने निर्माण इकाई जल निगम नगरीय की 193 करोड़ 69 लाख 70 हजार रुपये की दो, यूपीआरएनएस प्रथम की 04 करोड़ 32 लाख 68 हजार रुपये की तीन और नगर निगम की 19 करोड़ 08 लाख 19 हजार रुपये की 30 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। जबकि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की 24 करोड़ 40 हजार रुपये की पांच, यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन की 20 करोड़ 43 लाख की एक, यूपीआरएनएस प्रथम की 22 करोड़ 58 लाख की चार, नगर निकाय की 04 करोड़ 23 लाख 45 हजार की आठ, लोक निर्माण विभाग खंड तीन की 19 करोड़ 77 लाख 53 हजार की एक, डूडा की 02 करोड़ 43 लाख 44 हजार रुपये की 19, और सीएण्डडीएस यूनिट 19 की 31 करोड़ 94 लाख 95 हजार रुपये की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

इन सभी परियोजनाओं में सड़क, नाली, सीवरेज मैनेजमेंट, जलनिकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ ट्रामा सेंटर, विरासत के सम्मान के लिए 20।43 करोड़ की लागत से गौरव संग्रहालय, शहर के व्यस्त इलाके घंटाघर में जाम से निजात दिलाने के लिए 27।53 करोड़ रुपये की लागत वाले बंधू सिंह कामर्शियल कॉम्प्लेक्स व मल्टीलेवल पार्किंग का शिलान्यास भी शामिल है।

इन प्रमुख परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

– अमृत कार्यक्रम के तहत गोरखपुर सीवरेज योजना जोन ए-1 दक्षिणी भाग (लोवर पार्ट), लागत 192 करोड़ 02 लाख 21 हजार रुपये

– अमृत कार्यक्रम के तहत गोरखपुर सेप्टेज मैनेजमेंट सॉल्यूशन (को-ट्रीटमेंट), लागत 01 करोड़ 67 लाख 49 हजार रुपये

– राजकीय आईटीआई Railwayकॉलोनी में स्मार्ट क्लास व भवन मरम्मत, लागत 01 करोड़ 69 लाख 06 हजार रुपये

– जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर, लागत 01 करोड़ 19 लाख 42 हजार रुपये

सीएम (CM Yogi)  ने इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

– घंटाघर में बंधू सिंह कामर्शियल कॉम्प्लेक्स व मल्टीलेवल पार्किंग, 27 करोड़ 53 लाख 13 हजार रुपये

– गौरव संग्रहालय का निर्माण, लागत 20 करोड़ 43 लाख रुपये

– अंधियारी बाग रामलीला मैदान के समीप हरियाली अतिथि भवन से निरंकारी भवन मोड़ होते हुए सूरजकुंड कॉलोनी तक मार्ग का 2/4 लेन चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य, लागत 19 करोड़ 77 लाख 53 हजार रुपये

– राजकीय महिला शरणालय, लागत 08 करोड़ 05 लाख 42 हजार रुपये

– कटनिया रेगुलेटर पर सम्प कम्प पम्प हाउस तथा कटनिया रेगुलेटर से महेवा फलमंडी तक आरसीसी नाला, लागत 07 करोड़ 89 लाख 22 हजार रुपये

सीएम सौंपेंगे भूमि आवंटन पत्र, 900 करोड़ के निवेश का प्रशस्त होगा मार्ग

– आजाद चौक से चिलमापुर होते हुए भरवलिया जीडीए नाला तक आरसीसी नाला, लागत 06 करोड़ 28 लाख 44 हजार रुपये

– वार्ड नम्बर 48 कान्हा Dharamshalaबाजार में आश्रय गृह, लागत 02 करोड़ 24 लाख 80 हजार रुपये

– वार्ड नम्बर 38 कान्हा उपवन नगर में आश्रय गृह, लागत 02 करोड़ 17 लाख 02 हजार रुपये

– आठ नगर पंचायतों (पीपीगंज, कैम्पियरगंज, घघसरा बाजार, उनवल, बांसगांव, बड़हलगंज, मुंडेरा बाजार, उरुवा बाजार) में मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर का निर्माण, लागत 04 करोड़ 23 लाख 45 हजार रुपये

Related Post

CM Yogi

सदन में स्वस्थ चर्चा से प्रदेश का विकास और जनता की समस्याओं का होता है समाधान: सीएम योगी

Posted by - December 15, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शीतकालीन सत्र से पहले रविवार को राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ सर्वदलीय…
अभिनेत्री भाग्‍यश्री

लोहरदगा: अभिनेत्री भाग्‍यश्री ने कांग्रेस के लिए मांगा वोट, झलक पाने को बेताब दिखे लोग

Posted by - November 26, 2019 0
लोहरदगा। लोहरदगा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रामेश्वर उरांव के पक्ष में मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों पर फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री…
Anamika Gets Sahitya Academi Award

LU की पूर्व छात्रा अनामिका को मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार

Posted by - March 13, 2021 0
लखनऊ। प्रख्यात कवयित्री, लेखिका और आलोचक अनामिका को साहित्य अकादमी पुरस्कार (Sahitya Academi Award)  2020 से सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय…
Ration Shops

राशन की दुकानों तक पहुंचना होगा आसान, गलियों की बजाए सुगम स्थलों पर होंगी दुकानें

Posted by - June 29, 2023 0
लखनऊ। तंग संकरी गलियों में सरकारी राशन की दुकानों (Ration Shops) तक खाद्यान्न पहुंचने में होने वाली समस्या के साथ…
CM Yogi

जो 70 वर्ष में नहीं हो पाया, वह आजादी के अमृत महोत्सव में पूरा हो गया: सीएम योगी

Posted by - November 14, 2023 0
ग्वालियर: सीएम योगी (CM Yogi) ने ग्वालियर साउथ से श्रीनारायण सिंह कुशवाह, ग्वालियर पूर्व से माया सिंह व ग्वालियर से…