CM Yogi

जब कोई संकट आता है तो अब भारत की ओर देखती है दुनिया: योगी

336 0

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को भाजपा की एक चुनावी जनसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नौ वर्षों में भारत की तस्वीर बदल गई है। दुनिया में जब कोई संकट उत्पन्न होता है तो पूरी दुनिया के लोग अब भारत की ओर देखते हैं, प्रधानमंत्री मोदी की ओर देखते हैं।

निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में बलरामपुर के छोटा परेड ग्राउंड की चुनावी जनसभा में आदित्यनाथ ने कहा कि पहले भारत की पहचान राजनैतिक भ्रष्टाचार और दब्बू के रूप में बनी थी, लेकिन आज भारत वैश्विक मंच पर सम्मान प्राप्त कर रहा है। योगी ने निकाय चुनाव में नगरपालिका प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह धीरू, उतरौला नगर पालिका से सबिता गुप्ता, नगर पंचायत तुलसीपुर रंजना गुप्ता, गैसड़ी मदन जायसवाल, पचपेड़वा रवि वर्मा के पक्ष में जनता से मतदान की अपील की।

जनसभा को संबोधित करते सीएम

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2017 से पहले बहन-बेटियों को अकेले निकलना मुश्किल था। व्यापारियों से रंगदारी वसूली की जा रही थी। आज माफिया जेल में है। व्यापारी सुरक्षित है। 2017 से पहले जो किसी ने कल्पना नहीं की थी वह सभी विकास कार्य हो रहे हैं। बलरामपुर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू हो चुका है। पहले बलरामपुर आकांक्षी जनपद में था। अब बलरामपुर तेजी के साथ विकास कार्य होते हुए विकसित क्षेत्र में शामिल हुआ है। मुख्यमंत्री ने अपील की की जिस तरह से डबल इंजन की सरकार चल रही है। डबल इंजन के साथ तीसरे इंजन की सरकार बनाएं, ताकि नगरीय क्षेत्रों में चहुंमुखी विकास हो।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए खीरी को हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा : योगी

मुख्यमंत्री (CM Yogi) का हेलीकॉप्टर 2:35 बजे बलरामपुर के छोटा परेड ग्राउंड में पहुंचा। मुख्यमंत्री ने अपना संबोधन मां पाटेश्वरी के जयकारे के साथ की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई और नानाजी देशमुख को भी याद किया। इन दोनों नेताओं ने इसी बलरामपुर की धरती से राजनैतिक जीवन की शुरुआत की।

कार्यक्रम में मंत्री नितिन अग्रवाल, विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, विधायक पलटू राम, विधायक रामप्रताप वर्मा, पूर्व विधायक शैलेश सिंह शैलू, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह भी मौजूद रहे।

Related Post

महंत धर्म दास ने बोली ये बात, सीएम को मिला हनुमान का आशीर्वाद

Posted by - January 5, 2019 0
प्रयागराज: सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह प्रयागराज पहुंचने बाद तीनों अनी अखाड़े, पंच निर्वाणी अनी अखाड़ा, पंच निर्मोही अनी अखाड़ा और…
Statue of Lord Laxman at Lucknow airport

राजनाथ सिंह ने लखनऊ एयरपोर्ट पर भगवान लक्ष्मण की प्रतिमा का किया अनावरण

Posted by - February 9, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने गुरूवार को चौधरी चरण…
CM Bhajanlal Sharma

लोकसभा चुनाव में सभी पच्चीस सीटों पर कमल खिलाकर राजस्थान रचेगा इतिहास: सीएम भजनलाल

Posted by - March 22, 2024 0
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने दावा करते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha…
Yogi Cabinet

योगी कैबिनेट में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, धान का MSP प्रति क्विंटल 143 रुपये बढ़ाया

Posted by - September 12, 2023 0
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting)  हुई। इस बैठक…