CM Yogi

जन शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहें अधिकारी, हो त्वरित निस्तारण: सीएम योगी

336 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने जन शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। गुरुवार को अपने राजकीय आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आम जन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 220 जन की उपस्थिति रही, मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं।

उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि सबकी समस्या का निस्तारण कराना उनकी प्रतिबद्धता है। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने अधिकारियों को दो टूक हिदायत भी दी कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए। किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

नाम के अनुरूप बहुमुखी था अटल जी का व्यक्तित्व: योगी

मुख्यमंत्री (CM Yogi) के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी।

उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए।

Related Post

CM Yogi pays tribute to Buddhist religious leader Bhadant Dnyaneshwar

बौद्ध धर्मगुरु भदंत ज्ञानेश्वर को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

Posted by - November 9, 2025 0
कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को कुशीनगर स्थित म्यांमार बौद्ध विहार पहुंचकर बौद्ध धर्मगुरु अग्गमहापंडित भदंत ज्ञानेश्वर…
सोनिया गांधी

कांग्रेस शासित राज्यों में ‘टेस्ट, ट्रैक और वैक्सीनेशन पर फोकस’, सोनिया गांधी ने की मुख्यमंत्रियों संग मीटिंग

Posted by - April 10, 2021 0
नई दिल्ली। मीटिंग से पहले रणदीप सुरजेवाला और राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  दोनों ने वैक्सीनेशन को लेकर केंद्र सरकार की…
Suresh Khanna

LIVE UP Budget 2021: वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पेश क‍िया 5.5 लाख करोड़ का बजट

Posted by - February 22, 2021 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार सोमवार को विधानमंडल के बजट सत्र में भारी भरकम बजट पेश करेगी।…