CM Yogi

आज आधी आबादी को केंद्र में रखकर बनाई जा रही योजना: सीएम योगी

369 0

हरदोई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को हरदोई पहुंचे और नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पारित होने के उपरांत आधी आबादी के अभिनंदन हेतु आयोजित समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर 541 करोड़ की 217 जनहितकारी परियोजनाओं का उपहार जनपद वासियों को प्रदान किया गया। साथ ही, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से उनके आवास की चाबी, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को धनराशि का चेक एवं अन्य लोक-कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत प्रमाण-पत्र, लैपटॉप, टूल किट का भी वितरण किया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा, आज एक-एक योजना देश की आधी आबादी को केंद्र में रखकर बनाई जा रही है। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में बेटियों व बहनों को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो सके, इसके लिए सरकार के स्तर पर अनेक कार्यक्रम चलाए गए। पिछले 09 वर्षों में ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के अंतर्गत देश में 04 करोड़ गरीबों को मकान मिले हैं।

साथ ही कहा, पिछले 6 वर्षों में जिन अतिरिक्त भर्ती कार्यक्रम को सफलतापूर्वक प्रदेश में लागू किया गया, उसका परिणाम है कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल में महिला कार्मिकों की संख्या वर्तमान में 40 हजार है।

ग्रेटर नोएडा में होटल की स्थापना को बढ़ावा देगी योगी सरकार, प्लॉट आवंटन की नई स्कीम लायी

उन्होंने (CM Yogi) कहा, प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत, जहां पर किसी गरीब का मकान/झोपड़ी है, उसका मालिकाना अधिकार भी उस गरीब को प्राप्त होगा। 75 लाख परिवारों को अब तक प्रदेश में यह सुविधा दी जा चुकी है। दिसंबर तक हम लोगों ने तय किया है कि प्रदेश में 1.25 करोड़ परिवारों को यह अधिकार हर हाल में उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि, बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में अध्ययन करने वाले 1.91 करोड़ बच्चों के लिए 02 यूनिफॉर्म, बैग, बुक, जूते-मोजे, स्वेटर हेतु धनराशि DBT के माध्यम से उनके अभिभावकों के बैंक खाते में भेजी जा रही है।

Related Post

cm yogi jhanshi visist

CM योगी का झांसी दौरा आज, कई परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

Posted by - March 9, 2021 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) अपने दो दिवसीय बुंदेलखंड दौरे के दौरान मंगलवार को झांसी पहुंचेंगे। इस दौरान वह विकास…

जनसंख्या नीति को लेकर विश्व हिन्दू परिषद ने जताई नाराजगी, कहा- एक बच्चे वाला नियम हटाइए

Posted by - July 12, 2021 0
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा पेश किए गए जनसंख्या नीति को लेकर विश्व हिन्दू परिषद ने आपत्ति जाहिर की…
UPIMLC

यूपी इंटीग्रेटेड मैनुफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर्स की भूमि आवंटन प्रक्रिया में तेजी लाएगी योगी सरकार

Posted by - March 4, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उद्यम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) ने यूपी इंटीग्रेटेड मैनुफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स…
CM Yogi

जनभागीदारी से और भव्य होगा उत्तर प्रदेश दिवस- 2026: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - January 21, 2026 0
लखनऊ:- प्रदेश के प्रत्येक जनपद की सक्रिय सहभागिता, सांस्कृतिक विविधता और विकास की साझा चेतना के साथ उत्तर प्रदेश दिवस-2026…
Yogi government signs MoU with AM Green Group

दावोस में एएम ग्रीन ग्रुप के साथ योगी सरकार का ऐतिहासिक एमओयू हस्ताक्षरित

Posted by - January 20, 2026 0
दावोस/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निवेश को लेकर टीम योगी को दावोस (Davos) में जारी वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम-2026 में बड़ी सफलता…