CM Yogi

सीएम योगी ने ‘स्वच्छता श्रमदान’ के अवसर पर सड़क पर झाड़ू लगाकर सफाई की

373 0

सीतापुर। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को तीर्थ नैमिषारण्य पहुंचे। दौरे में स्वच्छता श्रमदान के साथ मां ललिता देवी के दर्शन और चक्रतीर्थ पर संतों संग वार्ता की। साथ ही अफसरों के संग बैठक में विकास कार्यों के मसले पर गुफ्तगू भी की। नैमिषारण्य विकास परिषद गठन के बाद योगी आदित्यनाथ पहली बार तीर्थ नैमिषारण्य आए हैं।

सीएम योगी (CM Yogi) ने रविवार सुबह पहुंचकर सबसे पहले ललिता देवी के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने संतों संग वार्ता की। नैमिषारण्य धाम, सीतापुर में ‘स्वच्छता श्रमदान’ के अवसर पर सीएम योगी ने सड़क पर झाड़ू लगाकर सफाई की।

सीएम योगी (CM Yogi)ने अपने इस दौरे से आम जनता को अध्यात्म संग स्वच्छता की साधना का संदेश दिया। काशी, मथुरा, अयोध्या की तर्ज पर नैमिष के विकास को लेकर सीएम योगी ने संतों से बात की। दर्शन-पूजन से लेकर संत-महंतों से मुलाकात के साथ ही ये दौरा धार्मिक-आध्यात्मिक रूप से भी अहम रहा।

वर्तमान में हेलीपोर्ट, शयनकक्ष, गोमती राजघाट सुंदरीकरण, नई पर्यटक चौकी,वाहन पार्किंग, वेद विज्ञान, वन आरण्य, चक्रतीर्थ सुंदरीकरण, नया बाईपास, कारिडोर समेत भूमि अधिग्रहण कार्य प्रगति पर है। करीब तीन घंटे के इस कार्यक्रम में सबसे ज्यादा समय सीएम ने नैमिष कारीडोर की समीक्षा बैठक को दिया। इस दौरे को लोकसभा चुनावों के मद्देनजर मिशन 2024 के लिए भी अहम माना जा रहा है।

Related Post

tourist train

रोमांच के हैं शौकीन, तो देश में पहली बार यूपी के जंगलों में शुरू हो चुकी है विस्टाडोम ट्रेन सेवा

Posted by - May 17, 2025 0
लखनऊ:  योगी सरकार ने प्रदेश में इको टूरिज्म और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम…
CM Yogi

अब पराली और गोबर बनेगा किसानों की अतिरिक्त आय का जरिया : योगी

Posted by - January 27, 2024 0
बदायूं । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) प्लांट से ना केवल पर्यावरण संरक्षण में…
CM Yogi

रंग व विकास की योजनाओं संग सुहावनी हो गई सरोजनीनगर की होलीः मुख्यमंत्री

Posted by - March 10, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में आयोजित ‘3 साल बेमिसाल,…