CM Yogi

सीएम योगी का सख्त निर्देश, गणतंत्र दिवस के मौके पर विद्वेष फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

448 0

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर अराजक तत्व माहौल खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। इस दौरान किसी गीत-संगीत और नारेबाजी से किसी की धार्मिक भावनाओं का अपमान नहीं होना चाहिए। यदि कोई विद्वेष फैलाने का प्रयास करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी।

डीजीपी विजय कुमार ने गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने के निर्देश मातहतों को दिए। उन्होंने संवेदनशील एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा निर्धारित एसओपी (SOP) के मुताबिक सुनिश्चित करने को कहा।

साथ ही सभी कमिश्नरेट व जिलों में नियमित रूप से प्रातकालीन पोस्टर पार्टी का गठन कर चेकिंग कराने के निर्देश दिए, ताकि असामाजिक तत्व सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास न कर सकें।

गणतंत्र दिवस को भव्य तरीके से मनाने के लिए योगी सरकार ने शुरू की तैयारी

डीजीपी ने गणतंत्र दिवस (Republic Day) के आयोजनों की अचूक सुरक्षा व्यवस्था के लिए समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं पुलिस बल को उच्च सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्राओं की समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Related Post

cm yogi

जापान दौरे के पहले दिन लगभग 11 हजार करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर

Posted by - February 25, 2026 0
जापान/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के जापान दौरे (Japan Tour) के पहले दिन औद्योगिक निवेश को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति…
CM Yogi performed Kanya Pujan on Mahanavami

बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना

Posted by - October 1, 2025 0
गोरखपुर। मातृ शक्ति के प्रति अगाध श्रद्धा व सम्मान गोरक्षपीठ की परंपरा है। मुख्यमंत्री बनने के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ…